फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपी में बनेगा खेलकूद विश्वविद्यालय

यूपी में बनेगा खेलकूद विश्वविद्यालय

Sat, 17 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी में बनेगा खेलकूद विश्वविद्यालय
यूपी में खेलकूद विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी
विज्ञापन

0 कुलपतियों के सम्मेलन में विषयवार विश्वविद्यालयों की स्थापना पर होगी चर्चा
0 शिक्षा मंत्री ने कहा, विश्वविद्यालयों में पीपीपी मॉडल से विकसित होंगे संसाधन
0 अगले वर्ष से बदलेगा यूपी बोर्ड का कोर्स, लागू होंगी एनसीईआरटी की किताबें
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विषयवार विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। यूपी में आयोजित होने जा रहे कुलपतियों के सम्मेलन में इस पर विचार के बाद निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को सीपीआई कैंपस स्थित राज्य विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस समारोह में दी। उन्होंने यह भी कहा कि नए सत्र यानी अगले वर्ष से यूपी बोर्ड का कोर्स बदलने जा रहा है। यूपी बोर्ड में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें ही चलेंगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले दिनों वह गुजरात गए थे। वहां देखा कि विषयवार विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है। इसी तर्ज पर यूपी में भी खेलकूद, महिला सशक्तिकरण, योग जैसे विषयों पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जा सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में भी विश्वविद्यालयों में पीपीपी मॉडल से अपने संसाधन विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। मसलन, पूरी तरह से एसी ऑडिटोरियम और दूसरी सुविधाएं। हालांकि, वह संसाधनों के व्यवसायीकरण के पक्ष में नहीं हैं। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार के अवसर तभी बढ़ेंगे, जब शिक्षक दुखी मन से न पढ़ाएं और छात्र तनावपूर्ण वातावरण में न पढ़ें। इसके लिए नकलविहीन परीक्षा, नियमित सत्र, 220 दिन की पढ़ाई, शिक्षक भर्ती, पेंशन, प्रोन्नति समेत सभी मुद्दों पर सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

कुलपतियों के सम्मेलन में इसके साथ ही उच्च शिक्षा में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाने के पर भी चर्चा होगी। उन्होंने स्कूलों के बारे में कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार के लिए नए प्रयोग होंगे। स्थानांतरण नीति भी बनाई जा रही है। जहां अतिरिक्त शिक्षक हैं, वहां तबादले होंगे और जहां शिक्षकों की कमी है, वहां नई नियुक्तियां होंगी। सरकार पूरा सहयोग करेगी, लेकिन इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि शिक्षा में बेहतर गुणवत्ता के लिए जरूरी नहीं कि चमचमाती बिल्डिंग हो, बल्कि इसके लिए अच्छे अध्यापक और गुणवत्तापरक पाठ्यक्रम होने चाहिए। उन्होंने शिक्षा के नाम नाम चल रही ठेकेदारी पर भी सख्ती से लगाम लगाने को कहा। विपक्ष के लिए कहा कि जो लोग सोच रहे हैं कि दो माह में बड़ा परिवर्तन हो जाएगा, उन्हें अभी कुछ दिनों तक और इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed