{"_id":"5a20643b4f1c1b69678bf470","slug":"151207237513-meja-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आज होगी सिरसा और भारतगंज नगर पंचायत की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आज होगी सिरसा और भारतगंज नगर पंचायत की मतगणना
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
आज होगी सिरसा और भारतगंज नगर पंचायत की मतगणना
एसपी यमुनापार, एसडीएम मेजा और एसडीएम करछना ने मतगणना स्थल का लिया जायजा
सिरसा के अध्यक्ष पद के लिए तीन टेबल और सदस्य के लिए दो टेबल पर कराई जाएगी मतगणना
भारतगंज के अध्यक्ष और सदस्य के लिए 3-3 टेबल पर मतगणना कराने की तय की गई है व्यवस्था
मेजा। सिरसा और भारतगंज नगर पंचायत की मतगणना मेजा खास के जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में शुक्रवार यानि एक दिसंबर को होगी। सुबह साढ़े सात बजे से मतगणना शुरू होगी। बृहस्पतिवार को एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम मेजा शिवानी सिंह, एसडीएम करछना डॉ. राजा गणपति आर मतगणना स्थल का जायजा लिया। सिरसा नगर पंचायत की मतगणना के लिए प्रशासन ने अध्यक्ष पद के लिए तीन टेबल लगाया है। जिसमें टेबल नंबर एक पर बूथ नंबर एक, दो, तीन और चार की मतगणना की जाएगी। वहीं टेबल नंबर दो पर बूथ संख्या पांच, छह, सात और आठ की गणना होगी। टेबल नंबर तीन पर बूथ संख्या नौ, दस, ग्यारह और बारह की मतगणना होगी। वहीं सदस्य के लिए टेबल नंबर चार पर बूथ संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6 की गणना कराई जाएगी। टेबल नंबर पांच पर बूथ संख्या 7, 8, 9, 10, 11 व 12 की मतगणना होगी। वहीं भारतगंज नगर पंचायत की मतगणना के लिए अध्यक्ष और सदस्य के लिए तीन-तीन टेबल बनाई गई है। अध्यक्ष के लिए टेबल नंबर एक पर बूथ संख्या 1, 2, 3, 4, 5 व 6 की गणना कराई जाएगी। टेबल नंबर दो पर बूथ संख्या 7, 8, 9, 10 व 11 की गणना होगी। टेबल नंबर तीन पर बूथ संख्या 12, 13, 14, 15 की गणना होगी। सदस्य के लिए टेबल नंबर 4 पर 1, 2, 3, 4, 5 व 6 की मतगणना होगी। टेबल नंबर पांच पर बूथ संख्या 7, 8, 9, 10 व 11 की गणना कराई जाएगी। टेबल नंबर छह पर बूथ संख्या 12, 13, 14 व 15 की मतगणना होगी। एसडीएम मेजा शिवानी सिंह ने बताया कि पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मतगणना कराई जाएगी। मतगणना में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगी। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मतगणना कराई जाएगी। कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी के जवानों की भी मुस्तैदी रहेगी।