{"_id":"5a2064354f1c1bc8678bef10","slug":"15120723703-naini-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या धमाके में जेल में बंद आतंकियों पर नहीं हो सका फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या धमाके में जेल में बंद आतंकियों पर नहीं हो सका फैसला
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या धमाके में जेल में बंद आतंकियों पर नहीं हो सका फैसला
-सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने तीन गवाहों को किया तलब
नैनी (ब्यूरो)। अयोध्या में हुए आतंकी धमाके के पांच आरोपियों पर फैसला बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सका। सिटिंग जज ने मामले में तीन गवाहों की गवाही से असंतुष्ट होकर अगली तारीख पर उन्हें तलब किया है। मामले में अगली तारीख 05 दिसंबर को है। बता दें कि सन् 2005 में अयोध्या मे हुए आतंकी हमले के आरोपियों को नैनी सेंट्रल जेल के हाई सिक्यूरिटी सेल में रखा गया है। जिनकी सुनवाई जेल में ही होती है। सुनवाई पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को फैसला आना था। सिटिंग जज ने तीन गवाहों की गवाही पर असंतुष्ट होकर अगली तारीख पर उन्हें हाजिर होने का आदेश दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता समशुल हसन ने बताया कि मुकदमा एक बार फिर सुनवाई में चला गया है। तीनों की गवाही होने के बाद ही फैसला होगा।
फोटो है-
संख्या 10- सुनवाई के बाद जेल से बाहर आते सिटिंग जज।
संख्या 11- मुकदमे के बारे में जानकारी देते बचाव पक्ष के अधिवक्ता समशुल हसन।