फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   15 thousand robbed from courier agent in broad daylight

दिनदहाड़े कोरियर एजेंट से 15 हजार लूटे

Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
15 thousand robbed from courier agent in broad daylight
रानीगंज पट्टी मार्ग पर पूरेधना गांव में बदमाशों द्वारा लूटा गया पीड़ित अरविंद सरोज। - फोटो : PRATAPGARH
दिनदहाड़े कोरियर अभिकर्ता से बदमाश 15 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। कुछ देर बाद स्कूटी से घर जा रही प्राचार्या को भी बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। उनके गले से चेन छीनकर भाग निकले। इन घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम निवासी अरविंद सरोज कूरियर एजेंसी में एजेंट है। गुरुवार दोपहर वह जामताली बाजार में कूरियर का सामान पहुंचाकर पट्टी की ओर लौट रहा था। पूरे घना जंगल के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन

उसके पास से 15 हजार रुपये व सामान से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना से घबराए अरविंद ने बगल गांव जाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना -की छानबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर निवासी रेनू पांडेय पत्नी अशोक कुमार पांडेय फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बीरापुर स्थित मां कैलाशी देवी महाविद्यालय में प्राचार्या के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को विद्यालय से लगभग ढाई बजे स्कूटी लेकर अपने घर जा रही थी। बीरापुर- फतनपुर मार्ग जगदीशपुर के करीब पीछे से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने पहले स्कूटी को धक्का मारकर गिरा दिया।

बदमाश तमंचा सटाकर उनके गले की चेन छीनने लगे। इस बीच एक फेरीवाला उन्हें बचाने दौड़ा तो बदमाश उसे तमंचा लेकर दौड़ा लिए। बदमाश चेन छीनकर बीरापुर मार्ग की तरफ भाग निकले। सूचना पर बैंक ड्यूटी में लगे सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed