फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   15 names back in the second phase , 388 candidates in the fray

दूसरे चरण में 15 नाम वापस, मैदान में 388 प्रत्याशी

Wed, 07 Oct 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 07 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
15 names back in the second phase , 388 candidates in the fray
इलाहाबाद। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को 15 उम्मतीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। दूसरे चरण के तहत जसरा, कौड़िहार, कौंधियारा, चाका और शंकरगढ़ ब्लॉक से 408 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। इनमें से पांच का नामांकन निरस्त होने और 15 उम्मीदवारों के नाम वापस होने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद की फाइनल लड़ाई में 388 उम्मीदवार बचे हैं। इनमें जसरा से 87, कौड़िहार से 148, कौंधियारा से 53, चाका से 61 और शंकरगढ़ से 39 प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने पहले चरण के मतदान के लिए हर ब्लॉक के सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। एसडीएम करछना को करछना ब्लॉक, एडीएम मेजा को मेजा ब्लॉक, एसडीएम कोरांव को कोरांव ब्लॉक, एडीएम प्रशासन को मांडा और एडीएम आपूर्ति को उरुवा का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed