फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   15 candidates out in the result of written examination for the post of AE Agriculture, 22 new included

UPPSC : एई कृषि पद की लिखित परीक्षा के रिजल्ट में 15 अभ्यर्थी बाहर, 22 नए शामिल

Mon, 31 Oct 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 09:32 PM IST
सार

भर्ती के विज्ञापन के अनुसार एई कृषि पद के लिए केवल स्नातक कृषि के अभ्यर्थी अर्ह थे, जबकि इस पद के लिए सिविल/मैकेनिकल/कृषि अभियंत्रण की समेकित श्रेष्ठताक्रम के आधार पर कुल 27 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित कर दिए गए थे।

विज्ञापन
15 candidates out in the result of written examination for the post of AE Agriculture, 22 new included
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) कृषि पद की लिखित परीक्षा का परिणाम संशोधित किया है। ऐसे में पूर्व में सफल घोषित किए गए 27 में से 15 अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और 22 नए अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन



भर्ती के विज्ञापन के अनुसार एई कृषि पद के लिए केवल स्नातक कृषि के अभ्यर्थी अर्ह थे, जबकि इस पद के लिए सिविल/मैकेनिकल/कृषि अभियंत्रण की समेकित श्रेष्ठताक्रम के आधार पर कुल 27 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित कर दिए गए थे। गलती सामने आने पर आयोग को परिणाम संशोधित करना पड़ा। आयोग ने अब इस पद के लिए केवल कृषि स्नातक के अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए संशोधित परिणाम जारी किया है।

विज्ञापन

आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार पूर्व में घोषित परीक्षा परिणाम में शामिल सिविल/यांत्रिक अभियंत्रण विषय के अभ्यर्थियों का परिणाम/इस पद की अधिमान्यता निरस्त कर दी गई है। संशोधित परिणाम में केवल कृषि अभियंत्रण शाखा के अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए 34 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिसमें केवल कृषि अभियंत्रण शाखा के लिए पूर्व में सफल घोषित 12 अभ्यर्थी भी शामिल हैं।


यह जानकारी आयोग की वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर भी उपलब्ध करा दी गई है। सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी। परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के उपरांत आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed