{"_id":"61afb3e3f5cd4d0edd008d8d","slug":"142-lecturers-70-lt-grade-teachers-will-be-posted-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"142 प्रवक्ताओं, 70 एलटी ग्रेड शिक्षकों को जल्द मिलेगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
142 प्रवक्ताओं, 70 एलटी ग्रेड शिक्षकों को जल्द मिलेगी तैनाती
Wed, 08 Dec 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चयनित 142 प्रवक्ताओं और 70 एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति मिलेगी। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने इन अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए ई मेल और हेल्पलाइन नंबर 6387219859 पर संपर्क सकते हैं।
उप्र. लोकसेवा आयोग ने इस परीक्षा के परिणाम पिछले साल घोषित किया गया था। इसमें कुछ अभ्यर्थियों को अन्य कारणों के कारण नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। विज्ञप्ति के मुताबिक इतिहास, कृषि, तर्कशास्त्र, उर्दू, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, शारीरिक अनुदेशक एवं हिंदी तथा सहायक अध्यापक (पुरुष और महिला) के हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, जीव विज्ञान, कला, गृह विज्ञान, अंग्रेजी तथा गणित विषय के अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
प्रवक्ता के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 09 दिसंबर है तो सहायक अध्यापक पद के चयनित अभ्यर्थी 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया में भाग न लेने वाले अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा।