फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपीपीएससी की खबरें

यूपीपीएससी की खबरें

Mon, 15 Apr 2019 10:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी की खबरें
सहायक कृषि विपणन निरीक्षक के लिए इंटरव्यू 24 से
विज्ञापन

0 सहायक वर्गीकरण निरीक्षक के लिए भी साक्षात्कार, कुल 94 पद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के तहत सहायक कृषिण विपणन निरीक्षक एवं सहायक वर्गीकरण निरीक्षक के 94 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। साक्षात्कार 24 अप्रैल से नौ मई तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार 24, 25, 26, 27, 30 अप्रैल और एक, दो, तीन, चार, आठ एवं नौ मई को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक अर्हता के तहत मिले प्राप्ताकों के आधार पर साक्षात्कार में औपबंधिक रूप से प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है। अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदन पत्र, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण पत्रक आदि डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए साक्षात्कार वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय के यमुना भवन में रिपोर्ट करेंगे। ऐसे सभी अभ्यर्थी जिनके प्राप्तांक ग्रेड प्वाइंट में दिए गए हों उन्हें साक्षात्कार के समय समक्ष अधिकारी की ओर से निर्गत इस आशय का प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा जिसमें ग्रेड प्वाइंट के समतुल्य प्राप्तांक प्रतिशत का उल्लेख हो। अन्यथा की स्थिति में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एपीओ-बिहार पीसीएस-जे मेंस की तिथि टकराई
0 अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी में दिया ज्ञापन, परीक्षा तिथि बदलने की मांग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में नौ जून को प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा की तिथि बिहार की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा की तिथि से टकरा रही है। ऐसे में मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे यूपी के अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन देकर एपीओ परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की। बिहार पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा सात से 11 जून तक आयोजित की जानी है। नौ जून को प्रस्तावित एपीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कई छात्रों को बिहारी की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा में भी शामिल होना है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास दोनों में से किसी एक परीक्षा में ही शामिल होने का विकल्प है। इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग में ज्ञापन सौंपकर एपीओ परीक्षा की तिथि बदले जाने की मांग की। आयोग के प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के दौरान अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर उचित विचार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मनोज पांडेय, सुनील कुमार त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय, केपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed