{"_id":"5ca660cbbdec2214560129a2","slug":"141554407627-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में पहली बार बनी बस स्टेशन अथॉरिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में पहली बार बनी बस स्टेशन अथॉरिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट की तर्ज पर रोडवेज में बस स्टेशन अथॉरिटी
अथॉरिटी के जिम्मे होगी बस स्टेशन में खानपान, सफाई, पेयजल आदि की होगी मॉनीटरिंग
एआरएम सिर्फ देखेंगे बसों का परिचालन, हर दो घंटे पर रजिस्टर पर लिखना होगा सफाई का ब्यौरा
प्रयागराज। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तर्ज पर यूपी रोडवेज बस स्टेशन अथॉरिटी के गठन की ओर बढ़ा है। प्रयागराज में इसकी शुरूआत सिविल लाइंस बस स्टेशन से हुई है। यहां रोडवेज ने यात्रियों से जुड़ी तमाम सेवाओं के लिए अथॉरिटी का गठन किया है। इसके तहत बस स्टेशन पर साफ सफाई, खानपान, पेयजल, ओवर चार्जिंग से जुड़ी सभी शिकायतें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) की बजाय बस स्टेशन अथॉरिटी ही निवारण करेगी। सिविल लाइंस में बस स्टेशन पर अथॉरिटी का हेड सीनियर स्टेशन इंचार्ज बदरुद्दीन को बनाया गया है।
दरअसल सिविल लाइंस बस स्टेशन पर एआरएम के जिम्मे अभी तक बसों के संचालन के साथ यात्री सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखने की जिम्मेदारी थी। वर्कलोड ज्यादा होने से कभी कभार एआरएम को भी परिचालन और यात्रियों से जुड़ी शिकायतों का निवारण करने से दिक्कत होती थी। इसे देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने एक नई पहल करते हुए बृहस्पतिवार को बस स्टेशन अथॉरिटी का गठन किया। उनके मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी की तर्ज पर बस स्टेशन पर परिचालन के अलावा अन्य व्यवस्था अब अथॉरिटी के जिम्मे रहेगी। अथॉरिटी के हेड बदरूद्दीन की सहायता के लिए दो केंद्र प्रभारी पद का भी गठन किया गया है। इन सभी के जिम्मे बस स्टेशन की सफाई व्यवस्था, खानपान, एलईडी डिस्प्ले, सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी, यात्री प्रतीक्षालय, वाहन स्टैंड आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग करनी होगी। सफाई के लिए एक रजिस्टर भी बनाया गया है। इसमें सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक हर दो घंटे पर रजिस्टर में लिखना होगा कि सफाई हुई है या नहीं। सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी में बस स्टेशन पर आने एवं जाने वाली हर एक बस के आगमन एवं प्रस्थान का समय भी लिखा जाएगा। पूर्व में यह व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल रही थी।