फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   निश्चय एप से टीबी रोगियों की गिनरानी

निश्चय एप से टीबी रोगियों की गिनरानी

Mon, 25 Mar 2019 01:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
निश्चय एप से टीबी रोगियों की गिनरानी
निश्चय एप से टीबी रोगियों की निगरानी
विज्ञापन

0 सरकारी के साथ निजी चिकित्सक भी हैं लिंक
0 जिले में हैं 3485 डीबीटी लाभार्थी, हर महीने खाते में जाते हैं दवा मद में 500 रुपये
प्रयागराज। वर्ष 2025 तक टीबी (क्षय रोग) के खात्मे के लिए चलाई जा रही योजनाओं में हाईटेक मोबाइल एप निश्चय से भी टीबी रोगियों की निगरानी की जा रही है। सरकारी हों या निजी, सभी चिकित्सकों को इस एप से लिंक किया गया है। चिह्नित टीबी के मरीजों के संबंध में एप पर सूचनाएं अपलोड होते ही, उनकी निगरानी शुरू हो जाती है।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक क्षय रोग मुक्ति के लिए जागरूकता के साथ नि:शुल्क उपचार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। डोर टू डोर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी न केवल मरीजों की जांच करते हैं, बल्कि उनके इलाज की समुचित व्यवस्थाएं भी करते हैं।
विज्ञापन

एएमए में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. चंद्र पाल ने बताया कि निश्चय एप क्षय रोगियों की निगरानी और उनके बारे में जानकारी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। टीबी रोगियों को इलाज करने वाले सभी चिकित्सकों की एप से जुड़ने के लिए अलग आईडी जनरेट की जाती है। डॉक्टर मरीजों के बारे में जानकारी अपटेड करने के लिए अपने लिए जारी यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रपाल के मुताबिक जिले में टीबी रोगियों के लिए चलाई जा रही डीबीटी योजना के तहत 3485 लाभार्थी हैं। सभी के खाते लिंक हैं। उनके खाते में हर महीने दवा मद में 500 रुपये दिए जा रहे हैं। इसी तरह टीबी रोगी खोजो अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed