फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एक अप्रैल से वंदे भारत का संचालन अपने पुराने रूट पर

एक अप्रैल से वंदे भारत का संचालन अपने पुराने रूट पर

Sun, 24 Mar 2019 07:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल से वंदे भारत का संचालन अपने पुराने रूट पर
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

एक अप्रैल से वंदे भारत का संचालन अपने पुराने रूट से
0 इलाहाबाद से वाराणसी तक तीन अलग-अलग रूट से चल चुकी है वंदे भारत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन के रास्ते वाराणसी तक चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक अप्रैल से अपने पुराने रूट पर लौट आएगी। बुधवार 20 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग, जंघई की बजाय इलाहाबाद सिटी एवं मंडुवाडीह के रास्ते वाराणसी तक चल रही है। हालांकि यह व्यवस्था 31 मार्च तक ही लागू रहेगी। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पुराने रूट इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग, जंघई के रास्ते वाराणसी तक चलेगी।

दरअसल, पिछले माह 15 फरवरी को शुरू हुई देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक इलाहाबाद से वाराणसी के बीच तीन अलग-अलग रूट से चल सकी है। उद्घाटन के दिन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इलाहाबाद, मिर्जापुर, जिवनाथपुर के रास्ते वाराणसी तक हुआ था। इसके बाद इसका नियमित संचालन प्रयाग, जंघई के रास्तेे हुआ और पिछले पांच दिन से वंदे भारत इलाहाबाद सिटी, मंडुवाडीह के रास्ते वाराणसी का सफर तय कर रही है। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक अब तक इस ट्रेन को यात्रियों का बेहतर रिस्पांस मिला है। इसमें 60 फीसदी से ज्यादा यात्री इलाहाबाद जंक्शन से ही सवार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed