फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आज से

69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आज से

Wed, 05 Dec 2018 08:15 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आज से
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन आज से
विज्ञापन

0 परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जारी की शिक्षक भर्ती की नियमावली, ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर तक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बुधवार को इसका विज्ञापन जारी कर दिया। अब छह दिसंबर को दोपहर बाद ऑनलाइन पंजीकरण एवं ऑनलाइन शुल्क जमा होने लगेगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 दिसंबर और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर रखी गई है। अभ्यर्थी पूरी तरह भरे गए आवेदन का प्रिंट 22 दिसंबर शाम तक ले सकते हैं। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा छह जनवरी को होगी।
सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी आवेदन पूरी सावधानी से भरें। ऑनलाइन आवेदन में दर्ज प्रविष्टियों में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन को सबमिट, फाइनल सेव करने से पूर्व अभ्यर्थियों को इस आशय की घोषणा करनी होगी।
विज्ञापन


घोषणा इस प्रकार है-
‘मैंने ऑनलाइन आवेदन के अंतर्गत किए गए रजिस्ट्रेशन का प्रिंट निकाल कर उसमें की गई प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेखों से कर लिया है एवं उसे सही पाया है तथा मैं अपने रजिस्ट्रेशन को सबमिट, फाइनल सेव करने हेतु पूर्णत: सहमत हूं। सबमिट, फाइनल सेव होने के उपरांत मुझे अपने आवेदन में संशोधन करने का कोई अवसर देय नहीं होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि एक से अधिक आवेदन न करें। सबसे बाद में जमा किए गए शुल्क को मान्य करते हुए उससे पहले के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम संरचना, परीक्षा अवधि सहित अन्य जानकारी एवं निर्देश वेबसाइट http:atrexam.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है। इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण फार्म, आवेदन शुल्क करने हेतु एचडीएफसी पेमेंट गेटवे का लिंक एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed