फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अक्षयवट खोले जाने को लेकर व्यापारियों ने आवाज की बुलंद

अक्षयवट खोले जाने को लेकर व्यापारियों ने आवाज की बुलंद

Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
अक्षयवट खोले जाने को लेकर व्यापारियों ने आवाज की बुलंद
अक्षयवट खोले जाने को लेकर व्यापारियों ने आवाज की बुलंद
विज्ञापन

0 मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर सौंपा व्यापारियों ने ज्ञापन
प्रयागराज। किला स्थित पौराणिक वृक्ष अक्षयवट को श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोले जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने अपनी आवाज बुलंद की है। इस संबंध में बहादुरगंज शिवचरन लाल रोड व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश कुमार को सौंपा।

व्यापार मंडल के संरक्षक अमर वैश्य मुन्ना भइया के नेतृत्व में गए व्यापारियों ने कहा कि अक्षयवट हिंदू आस्था का प्रतीक है। केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा संगमनगरी से योगी कैबिनेट में चार मंत्री भी हैं। फिर भी आम लोगों के लिए अब तक अक्षयवट का रास्ता बंद है। कहा कि अगर अक्षयवट का रास्ता न खुला तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर सतीश चंद्र केसरवानी, राजू मरकरी, बसंत लाल आजाद, परमानंद त्रिपाठी, बैजनाथ केसरवानी, रामजी अग्रहरि, लवकुश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed