फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संगम नगरी से मायानगरी के लिए मिली सीधी ट्रेन

संगम नगरी से मायानगरी के लिए मिली सीधी ट्रेन

Wed, 24 Oct 2018 08:12 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
संगम नगरी से मायानगरी के लिए मिली सीधी ट्रेन
संगम नगरी से मायानगरी को मिली सीधी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

0 जंक्शन से बांद्रा तक होगा प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दिवाली और छठ के अवसर पर मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से बांद्रा टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इलाहाबाद जंक्शन से बांद्रा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार एक नवंबर से 22 नवंबर तक होगा। खास बात यह कि 18 कोच की इस ट्रेन में 12 कोच एसी थ्री एवं टू के हैं।

इलाहाबाद से गाड़ी संख्या 09018 बुधवार की सुबह 6.30 बजे चलकर मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना (सूरत), बलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए अगले दिन सुबह 10.20 बजे बांद्रा पहुंच जाएगी। इसी तरह बांद्रा से स्पेशल ट्रेन संख्या 09017 का संचालन प्रत्येक बुधवार 31 अक्तूबर से 21 नवंबर तक होगा। जो रात 12.20 बजे बांद्रा से चलकर बृहस्पतिवार की सुबह 4.45 बजे जंक्शन पहुंचेंगी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक स्पेशल ट्रेन में एसी थ्री के दस, एसी टू के दो, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कुल चार-चार कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed