{"_id":"5afc87f14f1c1bdc408b5de0","slug":"141526499313-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कोच का बदलेगा रंग, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कोच का बदलेगा रंग, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Thu, 17 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
000000000000000000
महिला कोच का बदलेगा रंग, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
0 ट्रेनों के बीच में महिला कोच लगाने की तैयारी, हर खिड़की पर होगी बारीक जाली
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
ट्रेनों में महिला कोच की पहचान अब दूर से ही हो जाएगी। देश भर में चल रही ट्रेनों में लगे महिला कोच का रेलवे बोर्ड रंग बदलेगा। इसकी शुरूआत लंबी दूरी वाली ट्रेनों से होगी । चरणबद्ध तरीके से उत्तर मध्य रेलवे समेत तमाम जोनल रेलवे की ओर से यह काम किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से महिला कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी तैयारी है।
दरअसल देश भर में चल रही तमाम ट्रेनों में महिला कोच पीछे की ओर रहते हैं। जाने अनजाने में तमाम पुरुष यात्री भी महिला कोच में सवार हो जाते हैं। इस वजह से अकेली सफर करने वाली महिलाएं खुद को असहज महसूस करती है। इसे देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे महिला कोच का रंग बदलने जा रहा है। सूत्रों की माने तो शीघ्र ही महिला कोच गुलाबी रंग से रंगे नजर आएंगे। इसकी खिड़कियों पर भी बारीक जाली लगी होती। ताकि प्लेटफार्म के बाहर से कोई झपट्टामार खिड़की किनारे बैठी महिला के गले की चेन या अन्य कोई चीज लेकर भाग न सके। इतना ही नहीं महिला कोच को ट्रेन के बीच में लगाया जाएगा। इससे अपराध होने की भी आशंका कम रहेगी। क्योंकि कोच के पीछे होने पर अपराधी आसानी से अपराध कर भाग खड़े होते हैं। महिला कोच के अंदर सीसीटीवी भी लगाने की तैयारी रेलवे ने की है। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला कोच का रंग बदले जाने की कवायद चल रही है।