फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   उपेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी से निलंबित

उपेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी से निलंबित

Mon, 20 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
उपेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी से निलंबित
उपेंद्र सिंह कांग्रेस से निलंबित
विज्ञापन

0 पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हुई कार्रवाई
0 महापौर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शहर कांग्रेस पार्टी में महापौर के टिकट वितरण से शुरू हुई रार थमने का नाम नहीं ले रही है। महापौर के टिकट को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के सामने विरोध करने और अपने पद से इस्तीफा देने वाले शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह को पार्टी विरोधी काम करने पर प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी अनुशासन समिति की ओर से उपेंद्र सिंह को भेजे पत्र में कहा गया है कि उन्होंने नगर निगम चुनाव में पार्टी का चुनाव चिन्ह बांटने से लेकर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत महापौर उम्मीदवार विजय मिश्र के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य सत्यदेव त्रिपाठी ने उन्हें स्वयं प्रस्तुत होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
उपेंद्र सिंह की अनुशासनहीनता पर विचार करने के बाद पार्टी अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। वह नगर निगम चुनाव में महापौर पद के स्वयं दावेदार थे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके नाम का प्रस्ताव भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास भेजा गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सामने महापौर चुनाव को लेकर विरोध में खड़े होने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने उपेंद्र सिंह की ओर से नगर निगम चुनाव को लेकर जारी सूची को रद्द करके नए सिरे से प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसके बाद से ही उपेंद्र सिंह की गतिविधियों पर पार्टी की ओर से निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट और दो दिन पूर्व शहर में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र की अनुपस्थिति के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तय हो गई थी। उपेंद्र सिंह शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने से पहले लंबे समय तक फाफामऊ से नगर निगम पार्षद रह चुके हैं। माना जा रहा है कि उपेंद्र सिंह पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के करीबी माने जाते रहे हैं। पार्टी से उनकी बगावत के कारण नगर निगम पार्षद और महापौर चुनाव में प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय मिश्र ने रविवार को सघन जनसंपर्क जारी रखा। उन्होंने फाफामऊ, गोविंदपुर और छोटा बघाड़ा में जनसभाएं की। कहा कि यदि मतदाता उन्हें मौका देंगे तो वे शहर के लिए विशेष पैकेज लाने केलिए प्रयास करेंगे। मधवापुर आयोजित जनसभा में हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला नाथ तिवारी ने कहा कि विजय मिश्र महापौर पद के लिए उपयुक्त प्रत्याशी है। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि विजय ने अपनी कार्य प्रणाली एवं इमानदारी से जनता का दिल जीता है। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कांग्रेस को मौका दें। इस मौके पर रामयज्ञ द्विवेदी, प्रदीप मिश्र अंशुमन, अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed