फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   18 विषयों की किताबें बदलेगा यूपी बोर्ड

18 विषयों की किताबें बदलेगा यूपी बोर्ड

Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
18  विषयों की  किताबें बदलेगा यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड 18 विषयों की किताबें बदलेगा
विज्ञापन

0 एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी 9वीं एवं 10वीं की पांच, 11वीं एवं 12वीं की 13 किताबें
0 नया पाठ्यक्रम वर्ष 2018 अप्रैल से लागू करने की तैयारी, शासन से अनुमति मिलने का हो रहा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सीबीएसई की तर्ज पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के तहत बदलाव को अंतिम रूप दे दिया है। यूपी बोर्ड ने कुल 18 किताबों को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के हिसाब से तैयार किया है। इसमें 9वीं एवं 10वीं में पांच तथा 11वीं एवं 12वीं में 13 विषयों की किताबें में बदलाव होगा। तैयार किए गए पाठ्यक्रम को एनसीईआरटी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, कामर्स और कृषि विषय में कोई बदलाव नहीं है। नया पाठ्यक्रम वर्ष 2018 अप्रैल से लागू करने की तैयारी है।

यूपी बोर्ड ने 9वीं में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान, 10वीं में गणित एवं विज्ञान विषय को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के हिसाब से तैयार किया है। इसी तरह 11वीं में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान तथा 12वीं में गणित समेत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम की तर्ज पर तैयार किया है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देकर शासन को भेजा गया है, वहां से अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed