{"_id":"597b58294f1c1ba87d8b45d7","slug":"141501255721-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" िश्\nक्ष भर्ती की काउंसिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
िश् क्ष भर्ती की काउंसिलिंग शुरू
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसलिंग शुरू, शिक्षकों को मौके पर मिला नियुक्ति पत्र
- विज्ञापन संख्या 46 के तहत चयनित शिक्षकों को आवंटित किए जा रहे कॉलेज
- उच्च शिक्षा निदेशालय ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम भी किया जारी
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की विज्ञापन संख्या 46 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में चयनित शिक्षकों को कॉलेज आवंटित करने के लिए शुक्रवार से उच्च शिक्षा निदेशालय में पहले चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही निदेशालय ने दूसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। दूसरे चरण की काउंसलिंग 18 अगस्त से शुरू होगी।
पहले चरण की काउंसलिंग के तहत शुक्रवार को दर्शनशास्त्र समेत कई अन्य विषयों में चयनित शिक्षकों को कॉलेज आवंटित किए गए। खास यह कि उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से चयनित शिक्षकों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया गया, जबकि उसकी एक कॉपी कॉलेज को डाक के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके साथ ही निदेशालय ने दूसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है, जो 18 से 31 अगस्त तक होगी। 18 अगस्त को काउंसलिंग के लिए सैन्य विज्ञान विषय में 39 पदों पर नियुक्ति के लिए इतनी ही संख्या में अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके अलावा राजनीति शास्त्र के 81 पदों पर भी चयनित शिक्षकों को कॉलेज आवंटित किए जाने हैं। इसके लिए 19 अगस्त को क्रम संख्या एक से 25, 23 अगस्त को क्रम संख्या 26 से 50 और 24 अगस्त को क्रम संख्या 51 से 81 तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं, 24 अगस्त को ही समाज कार्य एवं ग्रामीण उद्योग विषय के एक-एक पद पर नियुक्ति के लिए चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग भी होगी। 25 अगस्त को शरीरिक शिक्षा विषय के लिए चयनित 25 शिक्षकों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। 29 अगस्त को कृषि अर्थशास्त्र के 14 पदों पर चयनित शिक्षकों और 30 एवं 31 अगस्त को मनोविज्ञान विषय में चयनित 41 शिक्षकों में क्रमश: क्रम संख्या एक से 20 और 21 से 41 तक के अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।