{"_id":"596b8cc74f1c1b2f088b45bd","slug":"141500220615-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर हाहाकार
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली में फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली गुल
उमस भरी गर्मी में बेहाल हुए लोग तो पानी के लिए भी रहे भटकते
रोस्टर कर दो-दो घंटे की जा रही आपूर्ति, तीन दिन रहेगी समस्या
इलाहाबाद। बिजली समस्या से जूझ रहे करेली उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों मोहल्लों के लोगों पर रविवार का दिन भी काफी भारी गुजरा। स्थानीय फाल्ट की वजह से बड़े इलाके में शनिवार से ही से ही बिजली गुल थी। ऐसे में रविवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से परेशानी और गई तथा दिन भर बिजली गुल रही। इसकी वजह से लोग गर्मी में तो बेहाल रहे ही, पानी की आपूर्ति बाधित रहने से मुश्किलें और बढ़ गईं। लोग पानी के लिए भटकते रहे। पीने के लिए भी पानी नहीं मिलने से कई परिवारों ने रिश्तेदारों के यहां शरण ली। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। उपकेंद्र पर दिन भर जमावड़ा की वजह से तनाव बना रहा। शाम को दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई लेकिन दो-दो घंटे की कटौती जारी रही। ट्रांसफार्मर बदलने में तीन दिन लगने की बात कही जा रही है। तब तक क्षेत्र में समस्या बनी रहेगी।
हाईटेंशन तार में फाल्ट तथा अन्य गड़बड़ी की वजह से जीटीबी नगर, खुल्दाबाद, गौस नगर आदि मोहल्लों में शनिवार सुबह ही बिजली गुल हो गई। फाल्ट ठीक होने के बाद रात में तकरीबन 11 बजे आपूर्ति शुरू हुई लेकिन आवाजाही जारी रही। इसी बीच रविवार की भोर में उपकेंद्र का 10एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। उपकेंद्र में दो ट्रांसफार्मर हैं। इनसे तीन-तीन यानी कुल छह फीडर जुड़े हैं लेकिन एक ट्रांसफार्मर में भोर में आग लग गई और लपटें उठने लगीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन ट्रांसफार्मर काम के लायक नहीं रहा। इसकी वजह से गौस नगर, आजाद नगर, भावापुर, करामत चौकी, सी-ब्लाक, नूरउल्लाह रोड, अकबरपुर, खुल्दाबाद, कालिंदीपुरम आदि मोहल्लों में बिजली सेवा बाधित हो गई। ऐसे में दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर सेवा बहाल की गई लेकिन इसमें दिन भर लग गया। शाम छह बजे के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सेवा बहाल हो पाई लेकिन इसके बाद भी कटौती जारी रही। उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर से दो-दो घंटे की कटौती पर बिजली दी जा रही है। लगातार दो दिन से बिजली कटौती से जूझ रहे लोगों ने उपकेंद्र को घेर लिया। तनाव को देखते हुए अफसरों ने उपकेंद्र से दूरी बनाए रखी। लोगों का कहना था कि अफसर फोन भी नहीं उठा रहे। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। हालांकि, बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार मशक्कत होती रही। एसडीओ ने बताया कि लोड न बढ़ने पाए। इसलिए रोस्टर तैयार किया गया है। उसी के अनुरूप अलग-अलग फीडर से दो-दो घंटे आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने में तीन दिन लग सकते हैं। तब तक समस्या बनी रहेगी।
000
फाल्ट ने की कई मोहल्लों की बत्ती गुल
इलाहाबाद। हाईटेंशन तार तथा जगह-जगह स्थानीय फाल्ट की वजह से रविवार को कई मोहल्लों में बत्ती गुल रही। करेली में हाईटेंशन तार में भी तीन जगह फाल्ट हो गया था। इससे भी क्षेत्र में सेवा बहाल करने में देरी हुई। इसके अलावा कैंट उपकेंद्र को जाने वाली लाइन में भी दो जगह फाल्ट हो गया। इसकी वजह से सदर बाजार, नेवादा आदि मोहल्लों में दिन भर बिजली कटौती तथा आवाजाही से लोग परेशान रहे। मम्फोर्डगंज स्थित उमराव सिंह बालिका इंटर कालेज के पास पोल टूट गया था तो लाला पट्टी में भी पोल टेढ़ा गया। इसकी वजह से इन मोहल्लों में भी घंटों बिजली कटौती की गई और लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन
000
ऊंचवागढ़ी में कटौती, लो वोल्टेज की समस्या बनी
0 बेली उपकेंद्र से जुड़े ऊंचवागढ़ी में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिलता नहीं दिख रहा। रविवार को बिजली की आवाजाही लगातार बनी रही। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि पानी का पंप आदि नहीं चल पा रहे। लोड बढ़ने की वजह से फाल्ट की शिकायत भी आम हो गई है। वहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है लेकिन मुश्किल यह है कि पॉवर कारपोरेशन को इसके लिए जगह नहीं मिल पा रही। ऐसे में ट्रांसफार्मर मिलने तक लोगों को आगे भी इस समस्या से जूझते रहना पड़ेगा। एसडीओ का कहना है कि एक और ट्रांसफार्मर लगाना ही विकल्प है लेकिन इसके लिए जगह नहीं मिल पा रही।