फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में प्रवेश की खबरें

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में प्रवेश की खबरें

Tue, 11 Jul 2017 09:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में प्रवेश की खबरें
बीए में 236, बीएससी में 80 दाखिले
विज्ञापन

भारी बारिश के बावजूद प्रवेश भवन में जुटी अभ्यर्थियों की भीड़
बीएससी होमसाइंस और जीवन विज्ञान में आज होगा प्रवेश

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भारी बारिश के बावजूद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए और बीएसी में दाखिले के लिए प्रवेश भवन में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को बीए में 236 और बीएससी गणित में 80 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। महाविद्यालयों में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी रही लेकिन बारिश के कारण कुछ कॉलेजों के परिसर में पानी भर जाने से प्रवेश प्रक्रिया बाधित हुई।
बीए में प्रवेश के लिए मंगलवार को ओपेन कैटेगरी में 112 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जबकि बीएससी गणित में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 120 या अधिक, एससी वर्ग में 80 या अधिक और एसटी वर्ग में 20 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बीएसी गणित में कुल 80 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इनमें ओपेन कैटेगरी में सामान्य वर्ग के 38 छात्र, चार छात्राएं, ओबीसी वर्ग के 21 छात्र, तीन छात्राएं शामिल हैं। वहीं, एससी वर्ग के 12 छात्रों और एसटी वर्ग के दो छात्रों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

वहीं, बीए में दाखिला लेने वाले 236 अभ्यर्थियों में ओपेन कैटेगरी के तहत सामान्य वर्ग के 95 छात्रों, 25 छात्राओं, ओबीसी वर्ग के 79 छात्रों, 19 छात्राओं, एससी वर्ग के 12 छात्रों, चार छात्राओं और एसटी वर्ग के दो छात्रों ने दाखिला लिया। बुधवार को केवल बीएससी होमसाइंस और बीएसी जीव विज्ञान में दाखिला होगा। बीएससी होमसाइंस में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 60 अंक या अधिक, ओबीसी वर्ग में 54 या अधिक, एससी में 15 या अधिक एवं एसटी वर्ग में शून्य एवं अधिक और बीएससी जीव विज्ञान में दाखिले के लिए ओपेन कैटेगरी में 97 या अधिक, एससी वर्ग में 60 या अधिक एवं एसटी वर्ग में शून्य या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच प्रवेश भवन बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
एडीसी, ईश्वर शरण में आज का कटऑफ जारी
इलाहाबाद। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बुधवार को भी बीए, बीकॉम, बीएससी में प्रवेश होंगे। एडीसी में कीडगंज परिसर में बीकॉम एवं बीए में केवल छात्रों का प्रवेश होगा। बीकॉम के लिए ओपेन कैटेगरी में 85 या अधिक, एससी वर्ग में 20 या अधिक एवं बीए में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 70 या अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है।
बीएसी में छात्र-छात्राओं दोनों के दाखिले होंगे। इसके लिए ओपन कैटेगरी में 95 या अधिक, एससी वर्ग में 60 या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। इसके अलावा एडीसी के जीरो रोड परिसर में बीकॉम एवं बीए में केवल छात्राओं का प्रवेश होगा। बीकॉम के लिए ओपेन कैटेगरी में 100 या अधिक एवं बीए के लिए 60 या अधिक अंक पाने वाले वाली छात्राओं को बुलाया गया है। इसके अलावा बीए, बीएसी, बीकॉम में प्रवेश के लिए एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करनी है।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बुधवार को बीए में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 100 या अधिक, एससी वर्ग में 40 या अधिक, बीकॉम के लिए ओपेन कैटेगरी में 75 या अधिक, एससी वर्ग में 10 या अधिक, बीएससी गणित के लिए ओपेन कैटेगरी मेकं 70 या अधिक और बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 60 या अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। साथ ही एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को भी कॉलेज में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
00
नोट: फोटो भी है---
-----------------
शुआट्स में परास्नातक की काउंसिलिंग आज
इलाहाबाद। सैम हिग्गिनबॉट कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय में सत्र 2017-18 में परास्नातक विषयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 12 जुलाई से शुरू होगी। चेयरमैन प्रो. अजीत पॉल के अनुसार मंगलवार को स्नातक विषयों के चल रही काउंसिलिंग समाप्त हो गई। शाम पांच बजे तक 145 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए रिपोर्ट की। बुधवार से शुरू होने जा रही परास्नातक काउंसिलिंग के लिए क्रिश्चियन अभ्यर्थियों की मेरिट में क्रमांक एक से 261 और सामान्य अभ्यर्थियों की मेरिट में क्रमांक एक से 100 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

00
हमीदिया में कल से बीए, बीकॉम में प्रवेश
इलाहाबाद। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए-बीकॉम में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम कॉलेज के नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट ‘www.hgdc.alld.org’ पर देख सकते हैं। 13 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. यूसुफा नफीस के अनुसार बीए में 13 जुलाई को रैंक एक से 50, 14 जुलाई को रैंक 51 से 100, 17 जुलाई को रैंक 101 से 150, 18 जुलाई को रैंक 151 से 200, 19 जुलाई को रैंक 201 से 250, 20 जुलाई को रैंक 251 से 300, 21 जुलाई को रैंक 301 से 350, 24 जलाई को रैंक 351 से 400 एवं 25 जुलाई को रैंक 401 से 460 तक के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा जबकि 26 जुलाई को प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं का प्रवेश होगा। इसके अलावा बीकॉम में 13 जुलाई को रैंक एक से 25, 14 जुलाई को रैंक 26 से 50, 17 जुलाई को रैंक 51 से 75, 18 जुलाई को रैंक 76 से 100 (सीटों की उपलब्धता के अनुसार), 19 जुलाई को रैंक 101 से 125 (सीटों की उपलब्धता के अनुसार) तक की छात्राओं और 20, 21, 24 एवं 25 जुलाई को प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं का दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed