फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बैक पेपर पास करने के बाद मिलेगा हॉस्टल

बैक पेपर पास करने के बाद मिलेगा हॉस्टल

Tue, 04 Jul 2017 09:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
बैक पेपर पास करने के बाद मिलेगा हॉस्टल
बैक पेपर पास करने के बाद ही मिलेगा हॉस्टल
विज्ञापन

0 शुल्क देकर भी जिन्हें नहीं मिला था कमरा, उन्हें इस बार वरीयता
0 परीक्षाफल घोषित न होने पर बढ़ाई जाएगी हॉस्टल आवेदन की तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में प्रवेश एवं छात्रावास शुल्क जमा करने के बावजूद जिन छात्र-छात्राओं को कमरे पर कब्जा नहीं मिला, उनके लिए राहत वाली खबर है। ऐसे छात्र-छात्राओं को सत्र 2017-18 में वरीयता के आधार पर हॉस्टल में कमरे आवंटित किए जाएंगे। इस बाबत डीएसडब्ल्यू प्रो. आरकेपी सिंह की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन यह पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि जो छात्र हॉस्टलों में रह रहे थे और आगे रहने के लिए सभी अर्हताएं पूरी करते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे लेकिन जो छात्र बैक पेपर दे रहे हैं, उन्हें हॉस्टल आवंटन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जो छात्र-छात्राएं बैक पेपर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्ळें परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही हॉस्टल में कमरे आवंटित किए जाएं। हॉस्टल आवंटन को लेकर छात्र एक मांग और कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है जबकि 10 जुलाई को आवेदन की अंतिम तिथि है। हॉस्टल आवंटन के लिए छात्र-छात्राओं को फीस रसीद भी जमा करनी है लेकिन प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुए बगैर प्रवेश शुल्क की रसीद नहीं मिल सकती। इस समस्या का ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अगर किसी छात्र-छात्रा का परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ है और विश्वविद्यालय में शुल्क जमा नहीं हुआ है तो ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

00
हॉस्टल आवंटन के लिए बायोमैट्रिक पहचान की तैयारी
- विश्वविद्यालय प्रशासन की योजना है कि हॉस्टल आवंटन के लिए छात्र-छात्राओं की बायोमैट्रिक पहचान कराई जाए। यानी हॉस्टल आवंटन के दौरान बायोमैट्रिक मशीन पर छात्र-छात्राओं की उंगलियों की छाप ली जाए ताकि आधार कार्ड से इस बात की तस्दीक हो सके कि आवेदन में कोई फर्जीवाड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
छात्रों ने घेरा कुलपति दफ्तर, आज कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
- हॉस्टल आवंटन, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और रूम रेंट्र कंट्रोल एक्ट के मुद्दे पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को कुलपति दफ्तर का घेराव किया और डीएसडब्ल्यू एवं चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने हॉस्टल आवंटन के मुद्दे पर जो मांगें कीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनमें से ज्यादातर मांगें मान लीं लेकिन पाठ्यक्रवार हॉस्टल आवंटन के मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। विश्वविद्यालय प्रशासन अड़ा है कि हॉस्टल आवंटन पाठ्यक्रम वार ही किया जाएगा जबकि छात्रों का कहना है कि वे इसका विरोध करते रहेंगे और विश्वविद्यालय की परम्परा बचाए रखने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। छात्र डेलीगेसी में रूम रेंट कंट्रोल एक्ट लागू कि जाने की मांग को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन और डीएम का घेराव करेंगे। वीसी दफ्तर के घेराव के दौरान छात्र नेता विवेकानंद पाठक, अखिलेश गुप्ता, विकास तिवारी, अविनाश दुबे, अदील हमज़ा, अजीत विधायक, अंकुश यादव, हरीनाम सिंह, प्रशांत समाजसेवी, अवनीश राय, नीरज सिंह, उदय यादव, अविनाश विद्यार्थी, अवनीश यादव, राहुल यादव, संदीप यादव, राजेश शर्मा, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed