फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अर्धकुंभ् ा

अर्धकुंभ् ा

Fri, 30 Jun 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
अर्धकुंभ्
ा
अर्द्धकुंभ के 35 प्रस्तावों पर इसी महीने से शुरू होगा काम
विज्ञापन

0 22 विभाग के कुल हैं 715 प्रस्ताव, प्राथमिकता के आधार पर बनाए गए तीन चरण
0 वर्तमान सत्र में 197 प्रस्तावों पर 8.73 अरब रुपये होंगे खर्च, बजट बाद राशि मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अर्द्ध कुंभ-2019 के मद्देनजर स्वीकृत कुल 715 में से 35 पर जुलाई में ही काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से 3.44 अरब रुपये की तत्काल मांग की गई है। इनमें सेतु निगम के कई प्रस्तावाें को केंद्र सरकार की मदद से काम भी शुरू होने जा रहा है। इनके अलावा सत्र 2017-18 में 197 प्रस्तावों पर काम शुरू हो जाएगा। इन पर 10.51 अरब रुपये खर्च होंगे।
अर्द्ध कुंभ के लिए पूर्व में कुल 29 अरब रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए थे लेकिन मुख्यमंत्री ने इसमें कटौती करने का निर्देश दिया था। इसके बाद संशोधित बजट में तकरीबन 20 फीसदी की कटौती की गई और 23.37 अरब का बजट तैयार किया गया है। इसमें 22 विभागाें के कुल 715 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। सभी काम सितंबर 2018 तक पूरे हो जाने हैं।
विज्ञापन

समय से पूरा करने के लिए प्रस्तावों को तीन भाग में बांटा गया है। इनमें से 35 प्रोजेक्ट पर जुलाई से काम शुरू करना होगा। ताकि, सभी काम समय से पूरे कर लिए जाएं। इसमें सेतु निगम के चार प्रोजेक्ट के लिए सबसे अधिक 2.15 अरब रुपये की मांग की गई है। पॉवर कारपोरेशन ने 44.20, जल निगम ने 27, पर्यटन विभाग ने 23.73 करोड़ रुपये की तत्काल मांग की है। इनके अलावा कई अन्य विभागाें में भी इसी महीने काम शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से कुल 197 प्रस्तावों पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही काम शुरू हो जाना चाहिए। अन्यथा, अर्द्ध कुंभ से पहले उन्हें पूरा कर पाना संभव नहीं होगा। इन पर कुल 10.51 अरब रुपये खर्च होंगे। 8.72 अरब रुपये की इसी सत्र में मांग की गई है। वर्ष 2017-18 के बजट के तत्काल बाद इस राशि की मांग की गई है।
000
विभाग जिनमें तत्काल काम शुरू होना है
0 पावर कारपोरेशन, राज्य सेतु निगम, जल निगम, नगर निगम, स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग।
000
‘अर्द्धकुंभ के कुछ काम शुरू हो गए हैं। बजट के बाद पैसा मिलने की उम्मीद है। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से अन्य कार्य भी शुरू हो जाएंगे।’
डॉ.आशीष गोयल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed