फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत् थस

बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत् थस

Mon, 26 Jun 2017 09:11 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत्
थस
बाबा बर्फानी के दर्शन को पहला जत्था रवाना
विज्ञापन

0 यात्रा की कुशलता के लिए पूजे गए बजरंगबली
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बाबा बर्फानी (अमरनाथ) के दर्शन पूजन को शहर से पहला जत्था सोमवार को हलवाई धर्मशाला कीडगंज से रवाना हुआ। बाबा अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी दर्शन यात्रा समिति की ओर से जाने वाले जत्थे में 60 श्रद्धालु शामिल हैं। तीन जुलाई को दल बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा।
टीकरमाफी के महंत हरिचैतन्य ब्रह्मचारी ने ज्योति प्रज्वलित की। पूजा-अर्चना, आरती उतारी एवं मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की गई। व्यापारी नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया, हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मोनू गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों की बस को रवाना किया। संयोजक बबलू गुप्ता की अगुवाई में यात्रियों ने रामबाग स्थित दक्षिण मुखी हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। रामभवन चौराहा, चौक, नकासकोहना, सुलेम सराय में यात्रियों का स्वागत किया गया और उपहार भी भेंट किए गए। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, रमेश केसरवानी, कृष्ण भगवान केसरवानी, अरुण गुप्ता, भरत सिंह, श्याममनि, महेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। यात्रा आगरा, मथुरा, वृंदावन, कुरुक्षेत्र, अमृतसर, बाधा बार्डर होते हुए अमरनाथ पहुंचेगी। तीन जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन कर तीर्थयात्री वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। हरिद्वार होते हुए 10 जुलाई को वापसी होगी।
विज्ञापन


रामकुमार अध्यक्ष, प्रदीप चुने गए महामंत्री
इलाहाबाद। जाह्नवी सेवा संस्थान की कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को चकिया राजरूपपुर स्थित कार्यालय में हुआ। रामकुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। मीना श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, नीरज त्रिपाठी संयुक्त सचिव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed