{"_id":"64d93d787328fa3335032fcb","slug":"14-players-selected-for-under-19-trial-allahabad-news-c-3-1-ald1036-198372-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अंडर-19 ट्रायल के लिए 14 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अंडर-19 ट्रायल के लिए 14 खिलाड़ी चयनित
Mon, 14 Aug 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के कमला क्लब में 20-21 अगस्त को होने वाली उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के फाइनल ट्रायल के लिए इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने 14 खिलाड़ियों का चयन किया है। निदेशक डॉ. जूली ओझा के मुताबिक टीम में प्रयागराज की 11 व जौनपुर की तीन खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में फलकनाज, खुशबू, मेहरुन, शालिनी, प्रीती, सुप्रिया, साक्षी, साधना, श्रुति, रिया, डिंपल (सभी प्रयागराज) और नामी, आकांक्षा, दीप्ति (सभी जौनपुर) शामिल हैं। खिलाड़ियों को 20 अगस्त को सुबह आठ बजे कानपुर के कमला क्लब में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन