फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   14 people tested covid positive in pratapgarh

बेलखरनाथ के लौआर गांव के पूर्व प्रधान समेत 14 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 07 Dec 2020 01:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
14 people tested covid positive in pratapgarh
14 people tested covid positive in pratapgarh
प्रतापगढ़। बेलखरनाथ विकासखंड के लौआर गांव के पूर्व प्रधान और शहर के भंगवाचुंगी स्थित दो मैरेज हाल के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इससे हड़कंप मचा रहा। हालांकि प्रशासन ने 24 घंटे के लिए मैरिज हाल को बंद कराकर सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

शहर के भंगवाचुंगी स्थित प्लाजा पैलेस के कर्मचारियों का सैंपल लेकर एक दिसंबर को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भेजा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मैरिज हाल के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके चलते शनिवार को ही नोटिस भेजकर 24 घंटे मैरिज हाल को बंद कराने की नोटिस स्वास्थ्य विभाग ने थमा दी। वहीं रविवार को भंगवाचुंगी स्थित एक दूसरे मैरिज हाल का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। बेलखरनाथ के लौआर गांव के पूर्व प्रधान, उनकी पत्नी और बेटी समेत गांव के आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लालगंज के तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मैरिज हाल में शामिल होने वाले लोगों की होगी जांच
बीते तीन दिनों पहले से मैरिज हाल में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल लोगों की कुंडली तैयार करने में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल लोगों का सैंपल लेकर जांच कराया जाएगा। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि अब वे लगातार मैरिज हाल संचालकों व कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की व्यवस्था कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed