फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   14 more trains announced for Holi, special will run from Subedarganj to Surat

Railway : होली के लिए 14 और ट्रेनों का एलान, सूबेदारगंज से सूरत के लिए चलेगी स्पेशल

Sat, 09 Mar 2024 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 02:34 PM IST
सार

होली पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने तैयारी कर ली है। एक दर्जन से अधिक अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें से दस ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज और छिवकी जंक्शन पर होगा। 

विज्ञापन
14 more trains announced for Holi, special will run from Subedarganj to Surat
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने होली के मौके पर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए 14 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इस सूची में सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल भी शामिल है। इसके अलावा जिन स्पशेल को चलाया जाएगा, उसमें से अधिकांश दिल्ली रूट की हैं। उसमें दस का ठहराव प्रयागराज जंक्शन/प्रयागराज छिवकी में रहेगा।

विज्ञापन

सूबेदारगंज से सूरत के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 एवं 30 मार्च को होगा। यहां से गाड़ी संख्या 09118 की रवानगी शनिवार शाम 7:25 बजे होगी। यहां से ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, मालनपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, बदरवास, गुना, रुठियाई, ब्यावरा राजगढ़, पचोर रोड, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, भरूच रुकते हुए अगले दिन रात आठ बजे सूरत पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


इसी तरह सूरत से गाड़ी संख्या 09117 शुक्रवार 22 एवं 29 मार्च की सुबह छह बजे चलकर उक्त सभी स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी थ्री के 12 एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रयागराज जंक्शन/प्रयागराज छिवकी के रास्ते इन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

(ट्रेन नंबर व कहां से कहां तक - यहां आने का समय - यहां आने की तिथि)
02365 राजगीर-आनंद विहार - सुबह 5:00-5:10 बजे - 17, 20, 24, 27 ,31 मार्च
02366 आनंद विहार-राजगीर - सुबह 9:30-9:40 बजे - 18, 21, 25, 28 मार्च एवं 01 अप्रैल

03255 पटना-आनंद विहार - सुबह 5:10-5:15 बजे - 18, 22, 25, 29 मार्च एवं 01 अप्रैल
03256 आनंद विहार-पटना - सुबह 9:30-9:35 बजे - 19 , 23, 26, 30 मार्च एवं 02 अप्रैल

02391 पटना-आनंद विहार - सुबह 5:10-5:15 बजे - 17 , 24, 31 मार्च

02392 आनंद विहार-पटना - सुबह 9:30-9:35 बजे - 18 , 25 मार्च एवं 01 अप्रैल
03635 गया-आनंद विहार - रात 8:35-8:40 बजे - 20, 22, 25, 27 एवं 29 मार्च
03636 आनंद विहार-गया - दोपहर 2:40-2:45 बजे - 21, 23, 26, 28 एवं 30 मार्च

03227 आरा-आनंद विहार - रात 9:15-9:20 बजे - 20, 22, 25, 27 एवं 29 मार्च

03228 आनंद विहार-आरा - रात 8:10-8:15 बजे - 21, 23, 26, 28 एवं 30 मार्च
02351 पटना-आनंद विहार - रात 9:05-9:15 बजे - 20, 22, 24, 27 एवं 31 मार्च
02352 आनंद विहार-पटना - दोपहर 3:35-3:45 बजे - 21, 23, 25, 28 मार्च एवं 01 अप्रैल

03257 दानापुर-आनंद विहार -दोपहर 1:45-1:50 बजे - 24 , 31 मार्च

03258 आनंद विहार-दानापुर - दोपहर 1:35-1:40 बजे - 25 मार्च, 01 अप्रैल
01705 जबलपुर-दानापुर - रात 1:55-2:00 बजे - 20, 27 मार्च
01706 दानापुर-जबलपुर - शाम 6:30-6:35 बजे - 20, 27 मार्च

09817 सोगरिया-दानापुर - रात 1:55-2:00 बजे - 18, 22, 26 मार्च

09818 दानापुर-सोगरिया - शाम 6:30-6:35 बजे - 18, 22, 26 मार्च
01663 रानी कमलापति-दानापुर - रात 1:55-2:00 बजे - 19, 24, 28 मार्च
01664 दानापुर-रानी कमलापति - शाम 6:30-6:35 बजे - 19, 24, 28 मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed