फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   139 trees coming under ROB and flyover will be cut, six houses will be grounded

आरओबी और फ्लाईओवर की जद में आ रहे 139 पेड़ कटेंगे, छह घर होंगे जमींदोज

Sat, 21 Aug 2021 09:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 09:04 AM IST
सार

  • रेलवे का ट्रेनिंग सेंटर, एक गेस्ट हाउस भी आ रहा दायरे में
  • सैकड़ों विद्युत पोल और ट्रासंफार्मर किए जाएंगे शिफ्ट, सीवर लाइन का भी बदलेगा रास्ता

विज्ञापन
139 trees coming under ROB and flyover will be cut, six houses will be grounded
rob demo - फोटो : prayagraj

विस्तार

चौफटका से बनने वाले दो लेन के फ्लाईओवर और फोर लेन के आरओबी की जद में आने वाले 139 पेड़ काटे जाएंगे जबकि आधा दर्जन घर जमींदोज होंगे। सेतु निगम की ओर से इन दोनों ही परियोजनाओं के लिए हुए सर्वे के दौरान ये बातें सामने आई हैं। विभाग ने सर्वे का काम पिछले हफ्ते पूरा किया है। रिपोर्ट सेतु निगम के मुख्यालय भेज दी गई है। अब वहां इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आरओबी और फ्लाईओवर की डिजाइन तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक तकरीबन दो लेेन के सात सौ मीटर लंबे फ्लाईओवर और 16 सौ मीटर लंबे फोर लेन के आरओबी के निर्माण के लिए काम शुरू हो गया है। मिट्टी की जांच होने के बाद सर्वे का काम पूरा कर लिया गया। इसके लिए लखनऊ से एक्सपर्ट्स टीम आई थी। टीम ने ड्रोन की मदद से सर्वे काम पूरा किया है।
विज्ञापन


सर्वे के दौरान यह पाया गया कि आरओबी और फ्लाईओवर के रास्ते में 139 पेड़ आ रहे हैं। इसके अलावा आधा दर्जन लोगों के मकान, एक गेस्ट हाउस, सूबेदारगंज स्थित रेलवे का ट्रेनिंग सेंटर का कुछ हिस्सा भी इसकी जद में है। नंदी चौराहे पर गैस पाइप लाइन, रेलवे कॉलोनी का सीवर लाइन, सैकड़ों की संख्या में विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर आदि आ रहे हैं। इसके अलावा राजापुर, कालिंदीपुरम इलाके की सीवर लाइन भी कुछ स्थानों पर इसकी चपेट में हैं। उन्हें दूसरी तरफ से निकाले जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक काम शुरू होने से पूर्व संबंधित विभागों से एनओसी मांगी गई है। वन विभाग को भी पत्र भेजा गया है। इसके अलावा विद्युत निगम से रास्ते की जद में आने वाले पोल, ट्रांसफार्मर आदि को शिफ्ट करने के लिए खर्चे का ब्यौरा मांगा गया है। जिन लोगों के मकान आरओबी की जद में आ रहे हैं, उन्हें भी जल्दी ही नोटिस देने की तैयारी है। उन मकानों की कास्ट का आंकलन भी किया जा रहा है, जिससे कि मुआवजे का भुगतान हो सके। 

सर्वे का काम पूरा होने के साथ ही सेतु निगम की एक्सपर्ट टीम की ओर से स्थलीय मुआयना भी कर लिया गया है। इसी के आधार पर टीम फ्लाईओवर और आरओबी की डिजाइन भी तैयार करेगी। बताया कि परियोजना पर काम शुरू करने के लिए शासन की ओर से 20 करोड़ रूपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। यह बजट यहां आ गया है। 


सेना से लेनी होगी एनओसी
सेतु निगम के अवर अभियंता बीके सिंह ने बताया कि आरओबी और फ्लाईओवर के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सेना की भी एनओसी लेनी है। आरओबी के रास्ते में सेना की भूमि आ रही है। उन्होंने बताया कि सेना से स्वीकृति लेने के लिए सारे रिकार्ड सौंप दिए गए हैं। सेना की एनओसी मिलने के बाद भौतिक स्तर पर आगे का काम शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed