फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   137 students were sent from Prayagraj to Madhya Pradesh

प्रयागराज से 137 छात्र-छात्रा भेजे गए मध्य प्रदेश

Sat, 02 May 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
137 students were sent from Prayagraj to Madhya Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

यहां आकर पढ़ाई करने वाले दूसरे राज्य के छात्र-छात्राओं को भी उनके गृह जनपद भेजे जाने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 137 विद्यार्थियों को उनके घर भेजा गया। रवानगी शाम को एंग्लो बंगाली इंटर कालेज परिसर से हुई।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में बाहर से आकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उनके घर भेजने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 16 हजार विद्यार्थियों को गृह जनपद भेजा गया। इसके बाद शुक्रवार को मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को भेजा गया। घर जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को कंट्रोल रूम में फोन करके नाम, पता आदि डिटेल नोट कराने के लिए कहा गया था। फिर सभी को एंग्लो बंगाली में एकत्रित किया गया। वहां से उन्हें मध्य प्रदेश भेजा गया।

विज्ञापन

137 students were sent from Prayagraj to Madhya Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इनके अलावा यहां फंसे मध्य प्रदेश के श्रमिकों को भी उनके गृह जनपद भेजा गया। यहां 30 जिलाें का केंद्र बनाया गया था। इन जिलाें के 600 से अधिक मजदूर बृहस्पतिवार को ही यहां आ गए थे। इन्हें मध्य प्रदेश भेजने की प्रक्रिया रात में ही शुरू हो गई थी। जो रह गए थे उन्हें शुक्रवार सुबह भेजा गया। इसी तरह मध्य प्रदेश में फंसे श्रमिक भी यहां लाए गए। सीएवी इंटर कालेज परिसर को प्रदेश के 32 जिलों का केंद्र बनाया गया था। इन जिलों के 1450 श्रमिकों को मध्य प्रदेश परिवहन की बसों से यहां लाया गया। बृहस्पतिवार रात में ही उन्हें अपने-अपने गृह जनपद भेजने का क्रम भी शुरू हो गया था। शेष को शुक्रवार की सुबह भेजा गया।

137 students were sent from Prayagraj to Madhya Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

घर वापसी के लिए बढ़ा दबाव, महाराष्ट्र के सबसे अधिक फोन

सरकार की घोषणा के बाद घर वापसी के लिए दबाव बढ़ गया है। गौर करने वाली बात यह है कि यहां कोरोना के जो भी पॉजिटिव मामले आए हैं उनमें ज्यादातर का महाराष्ट्र से संबंध है और घर वापसी के लिए सबसे अधिक फोन भी वहीं से आ रहे हैं। कंट्रोल रूम में लगातार फोन आ रहे हैं कि उन्हें अपने गृह जनपद बुलाए जाने की क्या व्यवस्था है। इनमें ज्यादातर फोन महाराष्ट्र, चंडीगढ़, गुजरात में फंसे लोेग आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

नए उद्योगों पर जोर, ताकि यहीं मिले रोजगार

जिले में रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से सरकार का स्वरोजगार तथा उद्योग की योजनाओं पर जोर है। इसी के तहत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण के इच्छुक युवाओं से 10 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन विभाग के पोर्टल http://diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन करना है। सभी आवश्यक दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। उपायुक्त उद्योग अजय चौरसिया ने बताया कि उनके कार्यालय के पटल सहायक के मोबाइल नंबर 7007424114 पर संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपायुक्त ने बताया कि दूसरे प्रदेश में फंसे श्रमिकों को लाया जा रहा है। इन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो सके इसलिए इन योजनाओं के विस्तार की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन

137 students were sent from Prayagraj to Madhya Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दायित्व का निर्वहन करें और सुरक्षित भी रहें अफसर-कर्मचारी

मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने शुक्रवार को कोरोना के मद्देनजर गठित मंडलीय कमेटी की बैठक ली। उन्होंने मंडल स्तर पर प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम  बनाने का निर्देश दिया। इनकी कोटवा के एल-1 अस्पताल में 15-15 दिन के अंतराल पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने इसके अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के इलाज, गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल आदि संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

मंडलायुक्त तथा बैठक में मौजूद आईजी केपी सिंह ने कहा कि अफसर और कर्मचारी खुद को सुरक्षित रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मंडलायुक्त ने गेहूं खरीद की धीमी गति पर चिंता जताई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त मंडल में संचालित कुल 249 पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बंदरों, कुत्तों के लिए भी भोजन, पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने खरीफ फसलों की खेती, पानी, बिजली, श्रमिकाें को एक हजार रुपये की दूसरी किस्त दिए जाने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने, सैनिटाइजेशन आदि की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन भगवान शरण, जेडीसी शिव कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

137 students were sent from Prayagraj to Madhya Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएम ने दिया आश्वासन, बिहार-एमपी भी जाएंगे छात्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि अगर बिहारी और मध्य प्रदेश (एमपी) की सरकार अपने के छात्रों की घर वापसी चाहती है तो यूपी सरकार इसकी व्यवस्था भी करेगी। यह आश्वासन उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के साथ फोन पर हुई वार्ता के दौरान दिया।विक्रांत सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में रहने वाले छात्रों की घर वापसी की व्यवस्था किए जाने के बाद विक्रांत ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और सभी छात्रों की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री से दिल्ली में फंसे छात्रों को भी वापस लाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार से सूची नहीं मिली है। सूची मिलते ही वहां से भी यूपी के छात्रों की घर वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed