फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ग्रुप डी अभ्यर्थियों को वोट देने का आरआरसी देगा मौका

ग्रुप डी अभ्यर्थियों को वोट देने का आरआरसी देगा मौका

Sun, 14 Apr 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रुप डी अभ्यर्थियों को वोट देने का आरआरसी देगा मौका
ग्रुप डी अभ्यर्थियों को वोट देने का आरआरसी देगा मौका
विज्ञापन

26 अप्रैल से शुरू होना है ग्रुप डी अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट का वेरीफिकेशन
अगर कहीं वोटिंग है तो अपने मत का प्रयोग करने के अगले दिन भी आ सकता है अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने लोकतंत्र के पर्व में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रुप डी अभ्यर्थियों को छूट दी है। आरआरसी इलाहाबाद ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए 26 अप्रैल से डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को वोट डालने के लिए छूट दी है। कहा गया है कि अगर किसी अभ्यर्थी के यहां डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन वाली तिथि में लोकसभा चुनाव की वोटिंग है तो वह पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करे और उसके अगले दिन डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए यहां आ जाए।

दरअसल रेलवे ग्रुप डी के 4762 पदों के लिए अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 26 अप्रैल से शुरू होना है। इस प्रक्रिया से कुल 8144 अभ्यर्थी गुजरेंगे। आरआरसी प्रशासन की तैयारी है कि डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप भी करवा लिया जाए। इस दौरान देश के तमाम स्थानों से अभ्यर्थी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आएंगे। हालांकि सात चरणों में चल रहे लोकसभा चुनाव की वजह से अभ्यर्थियों के सामने समस्या आ सकती है कि वोटिंग के दिन ही कहीं उन्हें वेरीफिकेशन के लिए न बुला लिया जाए। इस समस्या को देखते हुए आरआरसी प्रयागराज ने तय किया है कि अगर कहीं लोकसभा चुनाव का मतदान है और उसी दिन संबंधित अभ्यर्थी का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होना है तो वह पहले मतदान कर ले और उसके अगले दिन आकर वह अपना डाक्यूमेंट का वेरीफिकेशन करवा ले। आरआरसी प्रयागराज के चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक लोकतंत्र के पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो इसी वजह से ऐसा किया जा रहा है। इस दौरान देखा जाएगा कि अभ्यर्थी की उंगली में वोटिंग के दौरान लगने वाली स्याही लगी है या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed