{"_id":"5c8e9e68bdec221429018f85","slug":"131552850536-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव, सिद्धार्थ, नंदी समेत तमाम नेता बन गए चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव, सिद्धार्थ, नंदी समेत तमाम नेता बन गए चौकीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशव, सिद्धार्थ, नंदी, अभिलाषा समेत तमाम नेता बन गए ‘चौकीदार’
0 प्रधानमंत्री के ट्विटर एकाउंट का नाम चौकीदार नरेंद्र मोदी के बाद भाजपाइयों में भी मच गई होड़
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी करने के बाद भाजपा के तमाम नेता भी चौकीदार बनने की होड़ में जुट गए। रविवार सुबह मोदी के नाम बदलने के बाद सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत तमाम पार्टी नेताओं ने भी अपने नाम से पहले चौकीदार लगा लिया।
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट किया ‘देश को स्वस्थ रखने के लिए मैं भी चौकीदार हूं’ और ‘कहो दिल से चौकीदार फिर से’ हैशटैग के साथ ट्वीट किए। इसी तरह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट किया ‘विरोधियों के समझ का फेर है, हमारे देश का चौकीदार शेर है’। नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ‘स्वास्थ्य सुरक्षा में मेरा भी योगदान, मैं भी हूं देश का चौकीदार’ ट्वीट किया। इसी तरह सूबे की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी देर शाम अपने ट्विटर का नाम बदलकर चौकीदार रीता बहुगुणा जोशी कर लिया। भाजपा के कई अन्य स्थानीय नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लिखना शुरू कर दिया। इसके पूर्व तमाम भाजपाइयों ने पीएम मोदी के मैं भी चौकीदार ट्वीट को खूब शेयर किया। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर दोनों हैशटैग ट्रेंड करने लगे।