{"_id":"5a53c57d4f1c1b36198b58de","slug":"131515439485-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के कंबल पर धुलाई की तारीख का टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के कंबल पर धुलाई की तारीख का टैग
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के कंबल पर धुलाई की तारीख का टैग
0 30 दिन से पहले की धुलाई की तारीख होने पर उसे इस्तेमाल करने से इंकार कर सकते हैं यात्री
0 एनसीआर जोन की सभी प्रमुख ट्रेनों के एसी कोच में दिए जाने वाले कंबल पर लगेगा टैग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों के एसी कोच में सफर के दौरान मिलने वाले कंबल पर अब धुलाई की तारीख का टैग लगेगा। ताकि यात्री जान सकें कि अंतिम बार कंबल की धुलाई कब हुई। यदि धुलाई की तारीख यात्रियों के सफर की शुरूआत करने वाले दिन से 30 दिन पहले की हुई तो उस कंबल को इस्तेमाल करने से यात्री इंकार कर सकते हैं। इसके स्थान पर वे दूसरा कंबल मांग सकते हैं। एनसीआर जोन की प्रयागराज एक्सप्रेस में प्रयोग के तौर पर यह सुविधा शुरू की गई है। अब जोन की अन्य ट्रेनों के एसी कोच में भी धुलाई के टैग वाले कंबल यात्रियों को दिए जाएंगे।
दरअसल ट्रेनों में मिलने वाले कंबल की अमूमन यात्री शिकायत करते आए हैं कि वह काफी गंदा रहता है। इसे देखते हुए रेलवे ने नियम बनाया था कि हर 30 दिन बाद ट्रेनों में मिलने वाले कंबल की धुलाई की जाए। ताकि सफर के दौरान यात्रियों को साफ कंबल मिल सके। हालांकि इस नियम का थोड़ा बहुत ही असर पड़ा था। इसे देखते हुए रेलवे ने अब कंबलों की धुलाई की तारीख का टैग लगाने का निर्देश सभी जोनल रेलवे को दिया है। मध्य रेलवे मुंबई ने अपनी तमाम ट्रेनों में दिए जाने वाले दस हजार कंबलों में धुलाई की तारीख का टैग लगा दिया है। एनसीआर की प्रयागराज एक्सप्रेस में दिए जाने वाले कंबल में टैग लगाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जोन की हरिद्वार एक्सप्रेस, संगम, उधमपुर एक्सप्रेस, जयपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के एसी कोच में भी यह व्यवस्था शीघ्र ही शुरू होगी। डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज ने इसकी पुष्टि की है।