{"_id":"59c512144f1c1b29688b5e78","slug":"131506087444-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छह नवंबर से होगी सेना भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छह नवंबर से होगी सेना भर्ती रैली
Updated Fri, 22 Sep 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
अब छह नवंबर से फैजाबाद में होगी सेना भर्ती रैली
0 पहले 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होनी थी
0 नौ अक्तूबर तक कराया जा सकता है पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सेना भर्ती रैली की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। यह भर्ती रैली अब 25 अक्तूबर की बजाय छह नवंबर से 20 नवंबर तक फैजाबाद में होगी। सेना की पीआरओ गार्गी मलिक सिन्हा के मुताबिक पूर्व में यह भर्ती रैली 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होने वाली थी, जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है। बताया कि इस भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर नौ अक्तूबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
पंजीकरण 26 अगस्त से शुरू हो चुका है। सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, बस्ती, फैजाबाद, कौशाम्बी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर एवं सुल्तानपुर के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड संख्या लिंक करवाना अनिवार्य है। बिना आधार संख्या डाले कोई भी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड नहीं निकाल सकेगा। इस भर्ती में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अपना ऑनलाइन पंजीकरण सेना की वेबसाइट पर करवाया होगा।