फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गंगा-यमुना के किनारे की कब्जे वाली जमीन होगी खाली

गंगा-यमुना के किनारे की कब्जे वाली जमीन होगी खाली

Tue, 19 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
गंगा-यमुना के किनारे की कब्जे वाली जमीन होगी खाली
गंगा-यमुना किनारे की कब्जे वाली जमीन होगी खाली
विज्ञापन

0 डीएम ने अधिशासी अभियंता बाढ़ प्रखंड को अतिक्रमण हटाने के लिए बनाया नोडल अधिकारी
इलाहाबाद। माघ मेला और अर्द्ध कुंभ मेले को देखते हुए प्रशासन की ओर से सिंचाई और जल संसाधन विभाग की खाली पड़ी जमीन से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण हटाने केलिए सख्त निर्देश जारी किया गया है। प्रशासन ने अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई है। शहर में बक्शी बांध, बेनी बांध एवं यमुना बांध नंबर एक पर अवैध कब्जे को चिन्हित करने के लिए मनोज कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, अधिशासी अभियंता बाढ़ प्रखंड को अतिक्रमण से मुक्ति की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता को सख्त निर्देश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई विभाग की अतिक्रमण वाली भूमि को चिन्हित करके उसे खाली करवाएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता को एसडीएम और सीओ से संपर्क करके कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही पर अभियंताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
000
सूखे की समस्या का हो तत्काल निराकरण
0 कम बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके अधिकारी सुनें किसानों की समस्या
इलाहाबाद। अगस्त-सितंबर में कम बारिश को देखते हुए जिले के सभी अधिशासी अभियंताओं को सूखा प्रभावित क्षेत्रों की सख्त निगरानी करने को कहा है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने कार्यक्षेत्र का दौरा करके किसानों की समस्या सुनकर उनका तत्काल निराकरण करें। उन्होंने नहरों की सफाई के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने के लिए बेलन नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया। उन्होंने उपरौध राजबहा में पानी उपलब्ध कराने के लिए बेलन नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता से कहा। उपरौध राजवहा को सिरसी बांध प्रखण्ड मिर्जापुर से पानी मिलता है, वर्तमान समय में सिरसी बांध में पानी उपलब्ध नहीं होने से किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्य अभियंता सोनभद्र से उपरौध राजबहा के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।बेलन नहर के लिए जल की आपूर्ति मेजा बांध से की जाती है, इसका रख रखाव सिरसी बांध प्रखण्ड की ओर से किया जाता है। मेजा बाध में वर्तमान में 75 फीसदी पानी जमा है, इससे दो महीने तक सिंचाई की सुविधा मिल सकती है। रबी फसल की सिंचाई बाधित न हो, इसके लिए डीएम ने मेजा बंाध को बाण सागर परियोजना से जोड़कर पानी उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


लो-वोल्टेज से ठप पड़े 50 ट्यूबेल
0 बारिश नहीं होने और लगातार पड़ रही गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड गंगापार एवं यमुनापार ने बताया कि इस समय विद्युत विभाग की की ओर से लो वोल्टेज विद्युत आपूर्ति के कारण 50 ट्यूबेल नहीं चल पा रहे हैं। डीएम ने लिपट कैनाल के सभी अधिशासी अभियंता एवं बिजली विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं से तत्काल किसानों की समस्या हल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed