फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विद्यालय पहुंची पैनल टीमें, देखा पठन-पाठन का हाल

विद्यालय पहुंची पैनल टीमें, देखा पठन-पाठन का हाल

Mon, 18 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय पहुंची पैनल टीमें, देखा पठन-पाठन का हाल
विद्यालय पहुंचीं पैनल टीमें, देखा पठन-पाठन का हाल
विज्ञापन

0 प्रधानाचार्य, शिक्षक, कार्यालय सहायकों की अलग-अलग टीमों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
0 डीआईओएस ने भी चार विद्यालयों का लिया जायजा, टीमें एक-दो दिन में सौंपेंगी अपनी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए डीआईओएस के निर्देशन में बनी पैनल टीम ने सोमवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कार्यालय सहायक की अलग-अलग टीमों ने जिले के बाहरी इलाकों के विद्यालयों का जायजा लिया। डीआईओएस ने भी चार विद्यालयों में जाकर शिक्षा का स्तर देखा।
पहले चरण में नैनी, करछना, कौड़िहार, फूलपुर, देवनाहरी, औंता, नंदौर, सहसो, मऊआइमा, झूंसी, भारतगंज, मेजा, प्रतापपुर, बरौत, मनौरी, मांडा एवं कौधियारा के माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण की योजना बनाई गई। अलग-अलग पैनल टीमों ने इन इलाकों के विद्यालयों में पहुंचकर कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बैठकर शिक्षण कार्य की स्थिति देखी। कक्षा में शिक्षक जो पढ़ाई करा रहे हैं, वह कितनी लाभप्रद है, विषय विशेषज्ञों ने इसका आंकलन किया, जबकि सहायक विद्यालयों में वित्तीय स्थिति और विद्यार्थी निधि से संबंधित प्रपत्रों की जांच की।
विज्ञापन

डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने रणजीत सिंह इंटर कॉलेज नैनी, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुंगारी करछना तथा लाला जंगी लाल इंटर कॉलेज कोहड़ार मेजा का निरीक्षण किया। बताया कि नैनी, करछना एवं मुंगारी के विद्यालयों में स्थिति काफीहद तक ठीक है, जबकि कोहड़ार के विद्यालय में संसाधनों की कमी है, जिसे पूरा किया जा रहा है। बताया कि इस विद्यालयों में भी पढ़ाई का स्तर ठीक है। छात्र-छात्राओं की छुट्टी अलग-अलग समय पर होती है। इससे किसी तरह की समस्या नहीं होती। बताया कि अन्य पैनल टीमें भी अगले एक-दो दिन में निरीक्षण रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed