{"_id":"5f9c3cb78ebc3eefbb07698a","slug":"130-employee-got-retirement-in-the-presence-of-railminister-city-desk-news-ald290300455","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री के सामने 130 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमंत्री के सामने 130 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
विज्ञापन
130 employee got retirement in the presence of railminister
- फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे जोन में तैनात 130 रेलकर्मियों एवं अफसरों ने शुक्रवार को रेलवे को अलविदा कह दिया। उनकी निष्ठावान और लंबी रेल सेवा के बदले रेलवे ने इलेक्ट्रानिक माध्यम से उनका सेटलमेंट और अन्य भुगतान किया। खास बात यह रही कि सेवानिवृत्ति समारोह में रेलमंत्री पीयूष गोयल, रेलवे बोर्ड के सीईओ वीके यादव आदि वरिष्ठ अफसर भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मौजूद रहे। इस दौरान रेलमंत्री ने कर्मचारियों की लंबी और अविस्मरणीय सेवा के लिए आभार जताया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवार के सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
कोरोना काल होने की वजह से सेवानिवृत्त समारोह में तमाम कर्मचारियों ने मुख्यालय में उपलब्ध वीडियो कांफ्रेंसिंग व्यवस्था के माध्यम से या कर्मचारी को उपलब्ध कराए गए वीडियो कांफ्रेंसिंग के निमंत्रण लिंक का उपयोग करके अपने-अपने घरों आदि से शिरकत की। यहां नम आंखों के साथ इन कर्मचारियों ने सहकर्मियों और अधिकारियों से विदा ली। बता दें कि कोविड-19 की वजह से रेलवे बोर्ड द्वारा जुलाई 2020 से सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जा रहा है।
यू-ट्यूब पर इस लाइव स्टीमिंग लिंक का उपयोग अन्य अधिकारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिवार सदस्यों ने भी इस आयोजन को देखा। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अक्तूबर 2020 में कुल 130 कर्मचारी रेल सेवा पूरी कर रहे हैं। इसमें आगरा मंडल के 19, झांसी के 40 और प्रयागराज मंडल के 46 और झांसी कारखाने के आठ कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा 17 कर्मचारी मुख्यालय सहित उत्तर मध्य रेलवे की अन्य इकाइयों से हैं।