फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   13 temporary police stations and 27 outposts will also be built in the district for crowd management in Mahaku

Prayagraj : महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए जिले में 13 अस्थायी थाने, 27 चौकियां भी बनेंगी

Fri, 29 Nov 2024 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 06:44 PM IST
सार

भीड़ के लिहाज से संवदेनशील चौराहों व तिराहों के आसपास ये थाने व चौकियां स्थापित की जाएंगी। इनमें मौजूद पुलिसकर्मी उस चौराहे की यातायात व्यवस्था देखेंगे व भीड़ का प्रबंधन भी उन्हीं के जिम्मे होगा। अफसरों ने बताया कि अर्धकुंभ में जनपद में ऐसे कई चौराहे व प्वाइंट थे, जो अलग-अलग दिशाओं के जंक्शन प्वाइंट थे।

विज्ञापन
13 temporary police stations and 27 outposts will also be built in the district for crowd management in Mahaku
संगम प्रयागराज - फोटो : adobe Stock

विस्तार

महाकुंभ में सबसे बड़ी चुनाैती भीड़ प्रबंधन है और मेला पुलिस के साथ कमिश्नरेट पुलिस भी इसे लेकर तमाम कवायदों में जुटी है। इसके तहत ही जनपदभर में 13 नए अस्थायी बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 27 चौकियां भी बनाई जाएंगी। थानों में प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। 15 दिसंबर तक इनमें कामकाज भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


भीड़ के लिहाज से संवदेनशील चौराहों व तिराहों के आसपास ये थाने व चौकियां स्थापित की जाएंगी। इनमें मौजूद पुलिसकर्मी उस चौराहे की यातायात व्यवस्था देखेंगे व भीड़ का प्रबंधन भी उन्हीं के जिम्मे होगा। अफसरों ने बताया कि अर्धकुंभ में जनपद में ऐसे कई चौराहे व प्वाइंट थे, जो अलग-अलग दिशाओं के जंक्शन प्वाइंट थे। भीड़ का दबाव इन प्वाइंटों पर सबसे ज्यादा था।
विज्ञापन


यहां मेले के समय पुलिस पिकेट भी तैनात रही। यहां के वीडियो फुटेज देखे गए तो ऐसा महसूस हुआ कि अगर यहां व्यवस्था और पुख्ता की गई होती तो भीड़ प्रबंधन और भी प्रभावी तरीके से हो सकता था। इसी को देखते हुए इस बार इन प्वाइंटों पर अस्थायी थाने व चौकियां बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में 32, चौकियों में तैनात होंगे 15 पुलिसकर्मी

थानों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। साथ ही यह भी तय हो गया है कि अस्थायी थानों में कार्मिकों की संख्या कितनी होगी। थाने में प्रभारी समेत 32 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। चौकी में प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी होंगे। सामान्य व्यवस्था के तरह ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर, जबकि चौकी प्रभारी एसआई रैंक के पुलिसकर्मी होंगे।

शहर में सात, गंगानगर व यमुनानगर में तीन-तीन अस्थायी थाने होंगे। अस्थायी चौकियों की बात करें तो शहर में 10, जबकि गंगानगर में सात अस्थायी चौकियां बनाने का निर्णय लिया गया है।

कहां कौन-कौन से थाने

01.बालसन चौराहा भारद्वाज आश्रम के पास
02.बेली रोड से आने वाले स्टेनली रोड चौराहा
03.छिवकी रेलवे स्टेशन
04.नैनी रेलवे स्टेशन
05.मलाक हरहर
06.लेप्रोसी चौराहा
07.जानसेनगंज चौराहा
08.बेला कछार पार्किंग
09.अंदावा चौराहा
10.सहसों चौराहा
11.लल्ला चुंगी चौराहा
12.अलोपी देवी मंदिर
13.उस्तापुर चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed