{"_id":"63fcfeb9ad7b456aae085674","slug":"13-shooters-were-involved-in-umesh-pal-s-murder-one-more-identified-six-were-firing-seven-were-in-backup-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: उमेश पाल की हत्या में शामिल थे 13 शूटर, एक और की पहचान हुई, छह बरसा रहे थे गोलियां, सात बैकअप मे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: उमेश पाल की हत्या में शामिल थे 13 शूटर, एक और की पहचान हुई, छह बरसा रहे थे गोलियां, सात बैकअप मे थे
Tue, 28 Feb 2023 12:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:34 AM IST
सार
धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद नौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी। इसी कारण इन लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : शूटरों की वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उमेश पाल की हत्या में कुल 13 शूटर शामिल थे। सोमवार को एक और शूटर साबिर की पहचान की गई। रायफल से गोलियां दागता साबिर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। पुलिस ने अब उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। उसकी तलाश में एसओजी और एसटीएफ की टीमों ने कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन
धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद नौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी। इसी कारण इन लोगों को नामजद किया गया था। दरअसल शूटरों के साथ अन्य लोग आस पास ही उन्हें बैकअप दे रहे थे। उन्हें मालूम था कि धूमनगंज भीड़भाड़ वाला इलाका है।
विज्ञापन
उमेश पाल के साथ दो हथियारबंद सिपाही रहते हैं। ऐसे में कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसी कारण छह लोगों ने उमेश पाल के घर में घुसकर मारने का निर्णय लिया। बाकी सात लोग बैकअप में आस पास ही थे। घटना के बाद शूटर जैसे ही कार में सवार हुए, उन्हें बैकअप देने वाले भी गाड़ी से निकल गए। अब एक एक करके उनकी पहचान की जा रही है।
सोमवार को पुलिस ने रायफल चला रहे शख्स की पहचान साबिर के रूप में की। साबिर का नाम पहली बार सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को साबिर की तलाश में कई जगह दबिश दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पहचान कर नामजद किया जाएगा।
सोमवार को पुलिस ने रायफल चला रहे शख्स की पहचान साबिर के रूप में की। साबिर का नाम पहली बार सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को साबिर की तलाश में कई जगह दबिश दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पहचान कर नामजद किया जाएगा।