{"_id":"678c11ce063f1e164004b709","slug":"13-more-police-officers-called-for-mauni-basant-allahabad-news-c-3-1-ald1019-543737-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मौनी-बसंत के लिए 13 और पुलिस अफसर बुलाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मौनी-बसंत के लिए 13 और पुलिस अफसर बुलाए गए
विज्ञापन
महाकुंभ में सबसे बड़ी चुनौती मौनी अमावस्या का पर्व माना जा रहा है। इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर शासन भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। प्रदेशभर से 13 और पुलिस अफसर बुलाए गए हैं। इनमें चार एडिशनल एसपी व नौ डिप्टी एसपी शामिल हैं। इसके बाद अब प्रयागराज में मेले के आयोजन से जुड़े पुलिस अफसरों की कुल संख्या 131 हो गई है।
मौनी अमावस्या पर विशेष ड्यूटी के लिए बुलाए गए 13 अफसर बसंत पंचमी का स्नान भी संपन्न कराकर ही वापस जाएंगे। जिनको बुलाया गया है, उनमें प्रयागराज में लंबे समय तक तैनात रहे एडिशनल एसपी श्वेताभ पांडेय भी शामिल हैं। केवल मेले की बात करें तो यहां अब 91 पुलिस अफसर तैनात हैं। इनमें दो आईपीएस व शेष पीपीएस अफसर शामिल हैं। पीपीएस में 23 एडिशनल एसपी व 66 डिप्टी एसपी हैं। ब्यूराे
कमिश्नरेट, जोन, रेंज, रेलवे व पीएसी मिलाकर 40 अफसर
प्रयागराज कमिश्नरेट, रेंज, जोन, पीएसी व रेलवे को मिलाकर की जाए तो यहां कुल 40 अफसर तैनात हैं। कमिश्नरेट में 13 आईपीएस व 20 डिप्टी एसपी मौजूदा समय में सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह जोन-रेंज में एडीजी, आईजी समेत दो अफसर तैनात हैं। इसके अलावा पीएसी में तीन व रेलवे में दो आईपीएस अफसर तैनात हैं।