फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12th CBSE result

इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 75.16 फीसदी रहा

Tue, 26 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 26 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
12th CBSE result
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इलाहाबाद रीजन की ओर से सोमवार को घोषित बारहवीं के परिणाम में लखनऊ के डीपीएस सेक्टर-दो रक्षा खंड एल्डिको सिटी के अनिरुद्ध देब टॉपर रहे। अनिरुद्ध  को कुल 98.4 फीसदी अंक मिले जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 0.20 फीसदी अधिक है। बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम इस बार 75.16 फीसदी रहा जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 0.06 फीसदी अधिक है। इसमें लड़कों का परिणाम 71.36 फीसदी और लड़कियों का परिणाम 82.14 फीसदी रहा जो पिछले वर्ष 83.69 फीसदी की अपेक्षा 1.55 फीसदी कम रहा। लड़कियों ने एक बार फिर से सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में बाजी मारी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने सोमवार दोपहर बाद बारहवीं के परिणाम का विवरण जारी किया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को छोड़कर 53 जिलों का परीक्षाफल शामिल हैं। बोर्ड की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल बिठूर कानपुर की छात्रा हर्षिता रॉय 491 अंकों के साथ इलाहाबाद रीजन में दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 490 अंकों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामबाग बस्ती के छात्र आदित्य कुमार पांडेय रहे। चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से लखनऊ के डीपीएस सेक्टर-दो रक्षा खंड एल्डिको सिटी की सिमरन चन्द्रा, सेंट्रल एकेडमी विकास नगर लखनऊ के विशाल सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर मैनावती मार्ग कानपुर की आयुषी अग्रवाल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल बिठूर कानपुर के रितिक मदान रहे।
विज्ञापन


 पांचवें स्थान पर 488 अंकों के साथ सिम्पकिंस स्कूल न्यू शाहगंज आगरा की कनिका सिंह रहीं। छठें स्थान पर 487 अंकों के साथ चार विद्यार्थी सनबीम इंग्लिश स्कूल लंका वाराणसी की चारुकेसी भट्ट, दिल्ली पब्लिक स्कूल विशोखर वाराणसी के आयुष देव, सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल कानपुर के ओजस्व श्रीवास्तव एवं सेंट मैरी स्कूल ज्योति नगर बांदा के अभिनव शर्मा रहे। सीबीएसई की ओर से जारी परिणाम में इस बार इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के परिणाम में 0.06 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि 2015 की परीक्षा में कुल 91362 परीक्षार्थी शमिल हुए। अबकी परीक्षा में कुल 661 स्कूलों की भागीदारी रही। परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से कुल 190 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed