फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   128 students took admission in IERT's diploma course, counseling was done in two shifts

आईईआरटी के डिप्लोमा कोर्स में 128 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, दो पाली में कराई गई काउंसलिंग

Fri, 09 Aug 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

आईईआरटी के 13 डिप्लोमा कोर्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया सात अगस्त से शुरू हुई थी। पहले दिन 134 विद्यार्थियों ने प्रवेश हुआ था। बृहस्पतिवार को काउंसलिंग के लिए दो साै विद्यार्थियों को बुलाया गया था। दिन भर चली काउंसलिंग में अनारक्षित और ओबीसी वर्ग की सिविल, कंस्ट्रक्शन टेक्नालाॅजी और इलेक्ट्रिकल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग की सीटें भर गई।

विज्ञापन
128 students took admission in IERT's diploma course, counseling was done in two shifts
आईईआरटी में काउंसलिंग कराते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अभियांत्रिकी एवं ग्रामीण प्राैद्योगिकी संस्थान (आईईआरटी) के डिप्लोमा कोर्स की काउंसलिंग के दूसरे दिन विद्यार्थियों का रुझान सिविल और प्रोडक्शन कोर्स के प्रति रहा। इन दोनों कोर्स में सबसे ज्यादा प्रवेश हुआ। इसके अलावा कुछ प्रवेश अन्य कोर्स में भी हुए। दो दिन तक चली काउंसलिंग से 262 सीटें भर गई हैं। अभी 713 सीटें रिक्त हैं। इनके लिए प्रक्रिया 17 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन


आईईआरटी के 13 डिप्लोमा कोर्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया सात अगस्त से शुरू हुई थी। पहले दिन 134 विद्यार्थियों ने प्रवेश हुआ था। बृहस्पतिवार को काउंसलिंग के लिए दो साै विद्यार्थियों को बुलाया गया था। दिन भर चली काउंसलिंग में अनारक्षित और ओबीसी वर्ग की सिविल, कंस्ट्रक्शन टेक्नालाॅजी और इलेक्ट्रिकल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग की सीटें भर गई। एससी वर्ग की इलेक्ट्रिकल की भी सीटें भर गई हैं। इन कोर्स में 128 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन


अभी वहां पर इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, प्लास्टिक टेक्नालाॅजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पावर प्लांट इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, आटोमोबाइल इंजीनियरिंग, टूल इंजीनियरिंग, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कूलिंग इंजीनियरिंग और ट्यूब वेल इंजीनियरिंग कोर्स में सीटें खाली हैं। परीक्षा सचिव उमाशंकर वर्मा ने बताया कि नाै अगस्त को दो साै विद्यार्थी अनुक्रमांक वार दो पाली में बुलाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी ऑनलाइन जारी हुए जाति प्रमाण पत्र लेकर जाएंगे, तभी उनको इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed