{"_id":"5cba2fa6bdec221423555de4","slug":"121555705766-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया सिंह पॉल ने खुद को बताया गांधी परिवार का खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया सिंह पॉल ने खुद को बताया गांधी परिवार का खून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया सिंह ने खुद को बताया गांधी परिवार का खून
प्रयागराज। शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की फूलपुर लोस सीट की उम्मीदवार प्रिया सिंह पॉल ने शुक्रवार को खुद को नेहरू-गांधी परिवार का खून बताया। कहा कि वह अपने दादा की कर्मभूमि से राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने आई हैं। इसके लिए वह गांव-गांव घर-घर जाएंगी और फूलपुर के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए संघर्ष करेंगी। गांधी, नेहरू व लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद 22 अप्रैल को वह नामांकन दाखिल करेंगी।
प्रेस क्लब में दोपहर बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रिया सिंह ने कहा कि प्रयागराज ननिहाल होने की वजह से इस मिट्टी से उनका गहरा लगाव रहा है। पारिवारिक रिश्ता होने के नाते वह यहां के किसानों, युवाओं, अल्पसंख्यकों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। उन्होंने फूलपुर की बेहतरी के लिए काम करने के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर पूर्व मंत्री लल्लन राय, प्रदेश सचिव शमशाद अहमद, जिलाध्यक्ष रामबरन यादव, नूर आलम समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।