फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईसीसी छात्रसंघ चुनाव

ईसीसी छात्रसंघ चुनाव

Tue, 16 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
ईसीसी छात्रसंघ चुनाव
अभिमन्यु तिवारी ईसीसी छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

0 नितीश गुप्ता मंत्री पद पर निर्वाचित, एक वोट से जीतकर उपाध्यक्ष बने नितीश मिश्र
0 अहमद नजम उप कोषाध्यक्ष, विकास सांस्कृतिक मंत्री, हिमांशु बने संयुक्त मंत्री
0 97 फीसदी वोटरों ने किया मताधिकार का प्रयोग, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अभिमन्यु तिवारी इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। मंगलवार को हुए मतदान में उन्होंने 94 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्पित यादव को 15 मतों के नजदीकी अंत से से पराजित किया। इसके अलावा नितीश कुमार गुप्ता मंत्री, अहमद नजम उप कोषाध्यक्ष, नितीश कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, विकास सिंह सांस्कृति मंत्री और हिमांशु यादव संयुक्त मंत्री पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। 97 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी नवनिर्वाचि पदाधिकारियों को शपथ भी दिला दी गई।
मतदान के दौरान उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर हुई। नितीश कुमार मिश्र ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित मिश्र को महज एक वोट के अंत से हराया। नितीश को 61 और सुमित को 60 वोट मिले। मंत्री पद पर नितीश गुप्ता ने 95 वोट हासिल करते निकटतम प्रतिद्वंद्वी को स्वराज मौर्य को 25 मतों के अंतर से पराजित किया। संयुक्त मंत्री पद पर हिमांशु यादव को सबसे अधिक 107 वोट मिले और वह 22 मतों के साथ निर्वाचित घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदित्य मिश्र को 85 वोट हासिल हुए। उप कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद नजम ने 78 मत हासिल करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशांक शेखर सिंह को 10 वोटों के अंतर से हराया। वहीं, सांस्कृतिक सचिव पद विकास सिंह ने 101 मत हासिल किए और निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिव्य प्रकाश केसरवानी को 34 वोटों से पराजित किया।
विज्ञापन

मतदान सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चला। इस दौरान मतदाता के रूप में 207 कक्षा प्रतिनिधियों में से 201 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। यानी 97 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि बहुत से ऐसे मतदाता भी थे, जिन्होंने कुछ पदों के किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दिए। मतदान और मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। परिणाम की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने जबकि प्राचार्य डॉ. एडीएम डेविड ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप निर्वाचन अधिकारी जस्टिन मसीह ने किया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. उमेश प्रताप सिंह समेत कॉलेज के कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अध्यक्ष प्रत्याशी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
- अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित यादव ने छात्रसंघ चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अर्पित अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे और आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें चुनाव हरा दिया गया। अर्पित ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। अर्पित ने मामले की जांच की मांग को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

00
नोटा को पड़े केवल चार वोट
- ईसीसी छात्रसंघ चुनाव में नोटा को केवल चार वोट पड़े। अध्यक्ष पद के लिए नोटा को एक और संयुक्त मंत्री पद के लिए नोटा को वोट मिले। बाकी चार पदों पर नोटा को कोई वोट नहीं मिला। अध्यक्ष पद पर दो कक्षा प्रतिनिधियों और उपाध्यक्ष पद पर छह कक्षा प्रतिनिधियों ने किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया।
00
किसे कितने वोट मिले
अध्यक्ष
अभिमन्यु तिवारी-94
अर्पित यादव-79
ऋषभ टंडन-25
मंत्री
नितीश गुप्ता-95
स्वराज मौर्य-70
प्रिंस मिश्र-36
उपाध्यक्ष
नितीश कुमार मिश्र-61
सुनीत मिश्र-60
एरिका जॉन-25
शुभम पांडे-37
शिवांश चड्ढा-12
सांस्कृतिक मंत्री
विकास सिंह-101
दिव्य प्रकाश केसरवानी-67
रक्षा-22
निदा फातिमा-10
उप कोषाध्यक्ष
मोहम्मद नजम-78
शशांक शेखर सिंह-68
विजय यादव-16
उत्कर्ष मिश्र-35
संयुक्त मंत्री
हिमांशु यादव-107
आदित्य मिश्र-85
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed