{"_id":"5b3a85bb4f1c1bed568b468b","slug":"121530561979-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चार पुलिसकर्मी निलंबित
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चार पुलिसकर्मी निलंबित
एसएसपी ने की कार्रवाई, एक दिन पहले किया गया था चिह्नित
17 में से कई ने कराई आमद, कई अन्य भी जांच के घेरे में
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जिले में लंबे समय से बगैर सूचना के ही गैरहाजिर चल रहे चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी की ओर से यह कार्रवाई सोमवार को की गई। बता दें कि एक दिन पहले ही जिले भर के थानों में तैनात ऐसे 17 पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया था।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने मातहतों की सक्रियता जांचने के लिए एक रैंडम जांच कराई थी। इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि जिले के अलग-अलग थानों में तैनात 17 पुलिसकर्मी बिना किसी सूचना के कई दिनों से गायब हैं। इनमें कांस्टेबल से लेकर एसआई स्तर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें ग्रामीण के साथ ही शहर में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जो पुलिसकर्मी चिह्नित किए गए हैं उनमें सबसे ज्यादा आठ यमुनापार क्षेत्र में स्थित थानों पर तैनात हैं। गंगापार के चार और शहर में चिह्नित किए गए ऐसे पुलिसकर्मियों की संख्या पांच है। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर रविवार को इनकी सूची तैयार कराई गई। इसकी भनक लगते ही सोमवार को चिह्नित पुलिसकर्मियों में से कई ने अपने तैनाती स्थलों पर आमद करा दी। हालांकि कुछ का अब भी पता नहीं चल सका है। एसएसपी ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों ने सोमवार तक अपने तैनाती स्थलों पर आमद नहीं कराई, या अपने अफसर को कोई उचित कारण नहीं बताया है, ऐसे चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले 10 पुलिसकर्मियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी। अनुशासनहीनता के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी।