फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाई वोल्टेज करंट ने शेखूपुर में मचाई तबाही

हाई वोल्टेज करंट ने शेखूपुर में मचाई तबाही

Tue, 27 Mar 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
हाई वोल्टेज करंट ने शेखूपुर में मचाई तबाही
प्रतापगढ़/ रानीगंज। 11 हजार की लाइन का तार टूटकर 440 वोल्ट बिजली तार पर गिर पड़ा। हाईवोल्टेज करंट लोगों के घरों में उतर गया। जिससे महिला समेत सात लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। करंट से 50 घरों के विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। ट्रांसफार्मर में लगी आग से गेहूं की फसल भी जल गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ रानीगंज ने पीड़ित परिवार के लोगों की समस्या सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर के लपकन पुरवे में तौकलपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजनी सप्लाई होती है। मंगलवार को करीब 11.27 बजे 11 हजार की लाइन का तार टूटकर लपकन की ओर जाने वाली 440 बिजली की लाइन पर जा गिरा। उस समय बिजली प्रवाहित हो रही थी। इससे लोगों के घरों में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होने लगा। हाईवोल्टेज करंट लोगों के घरों में उतरते ही बिजली के उपकरण फुंकने लगे। इससे बचने के लिए लोग घरों से बाहर की ओर भागने लगे। घर में कपड़ा प्रेस कर रहा संदीप (18) पुत्र बिहरी, टेलीविजन चलाने जा रही अंजली (15) पुत्री सत्यदेव और उसकी बहन इंदू (16), चार्जिंग के लिए मोबाइल लगा रही सोनी यादव (26) पत्नी राजेश, बिजली का प्लग बंद कर रही माधुरी पटेल (22) पुत्री उदयराज, मोटर का स्टेबलाइजर बंद कर रहा शोभनाथ (55) और रामयज्ञ (60) करंट की चपेट में आने से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे संदीप व अंजली को जिला अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। इस दौरान हाईवोल्टेज करंट से चिंतामणि तिवारी, शोभनाथ, रामयज्ञ यादव, माधुरी पटेल, संदीप, सत्यदेव, जगदंबा, नंद किशोर, लाल बहादुर, अशोक यादव, रामजतन, रामकिशोर, राम नरेश, भोला, सुमन, मेवालाल, संतोष, हरीशचंद्र, मंगरू, रीता, संगीता, मालती, हीरा के अलावा दूसरी बस्तियों में बल्ब, फ्रिज, पंखा, कूलर, मोटर, स्टेबलाइजर, टेलीविजन, वाशिंग मशीन समेत बिजली के उपकरण फुंक गए। इससे लगभग 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर में लगी आग से गेहूं की फसल भी जल गई। घटना की जानकारी पर एसडीएम अभय कुमार पांडेय व सीओ रानीगंज जीडी मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेेने के बाद हाईवोल्टेज करंट से हुए नुकसान की सूची तैयार करने का निर्देश लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट बाद बंद हुई बिजली की सप्लाई
शेखूपुर लपकन में हाईवोल्टेज करंट ने लाखों रुपये का नुकसान कर दिया। करंट उतरने की सूचना लोगों ने तौकलपुर बिजली उपकेंद्र पर 11.29 मिनट पर दी लेकिन 15 मिनट तक बिजली की सप्लाई बंद नहीं हुई। जिससे लोगों के घरों के उपकरण धूं-धूं कर जलते रहे। पंद्रह मिनट बाद जाकर सप्लाई बंद हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

हाई वोल्टेज करंट ने शेखूपुर में मचाई तबाही
करंट लगने से महिला समेत सात झुलसे, तीन की हालत गंभीर
50 घरों के जल गए विद्युत उपकरण, गेहूं की फसल भी हुई राख
मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ रानीगंज, पीड़ितों को दिलाया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed