फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी: एमटीएस पेपर-वन दोबारा परीक्षा नौ मार्च को

एसएससी: एमटीएस पेपर-वन दोबारा परीक्षा नौ मार्च को

Sun, 25 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एसएससी: एमटीएस पेपर-वन दोबारा परीक्षा नौ मार्च को
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000000

नौ मार्च को दोबारा होगी सीजीएल पेपर वन की परीक्षा
0 21 फरवरी तकनीकी वजहों से डेटा डाउनलोड न होने से परीक्षा में विलंब के कारण लिया गया निर्णय
0 पहली परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी ही नौ मार्च की परीक्षा में हो सकेंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेविल (सीजीएल) 2017 टियर टू के पेपर-वन की 21 फरवरी को हुई परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा अब नौ मार्च को होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो पूर्व की परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
सीजीएल टियर-टू परीक्षा 17 से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। 21 फरवरी की परीक्षा के दौरान तकनीकी वजहों से डेटा डाउनलोड न होने के कारण परीक्षा में विलंब हुआ था। इससे अभ्यर्थियों को भी असुविधा हुई थी। एसएससी ने सभी क्षेत्रीय और उप क्षेत्रीय कार्यालय से इस संबंध में विचार विमर्श किया। अभ्यर्थियों की ओर से भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद एसएससी ने 21 फरवरी को हुई पेपर-वन क्वाटिटेटिव एब्लिटी परीक्षा नौ मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे से दोबारा कराने का निर्णय लिया। इस संबंध एसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

परीक्षा के स्थान के संबंध में एसएससी की क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर सूचना जल्द जारी की जाएगी। इसके साथ पटना के साइबर सिटी केंद्र पर पेपर-वन एवं पेपर-टू की परीक्षा नौ मार्च को ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अंतिम सूची में नहीं जुड़ेंगे पेपर-टू के अंक
इलाहाबाद। एसएससी की एमटीएस (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2016 के पेपर-टू में शामिल अभ्यर्थियों के अंक अंतिम सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। इस संबंध में एसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने शनिवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। इसमें साफ किया गया है कि 28 जनवरी को हुई 50 अंकों की पेपर-टू परीक्षा में अभ्यर्थियों का शामिल होना अनिवार्य था लेकिन इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। एमटीएस 2016 परीक्षा 16 सितंबर से 31 अक्तूबर 2017 के बीच दो चरणों में कंप्यूटर बेस्ड हुई थी। इसमें 19 लाख 96 हजार 411 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 15 जनवरी को घोषित परिणाम में एक लाख 59 हजार 182 अभ्यर्थी पेपर-टू के लिए सफल हुए थे। पेपर-टू 28 जनवरी को हुआ, जिसमें एक लाख 43 हजार 657 अभ्यर्थी शामिल हुए। एसएससी ने स्पष्ट किया कि एमटीएस के लिए 10300 रिक्तियां हैं और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 23511 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अंतिम परिणाम 31 मार्च तक घोषित करने की तैयारी है। अभ्यर्थी पेपर-वन में प्राप्त अंक 27 फरवरी से एसएससी की वेबसाइट पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed