फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रिपलआईटी दीक्षांत

ट्रिपलआईटी दीक्षांत

Fri, 08 Sep 2017 09:03 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी दीक्षांत
बीटेक के अपूर्व अग्रवाल को चेयरमैन गोल्ड मेडल
विज्ञापन

0 ट्रिपलआईटी दीक्षांत समारोह आज, 376 छात्रों संग 114 छात्राओं को मिलेगी उपाधि
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के 12वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को बीटेक आईटी के छात्र अपूर्व अग्रवाल को चेयरमैन गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। समारोह में 490 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। डिग्री पाने वालों में 376 छात्र एवं 114 छात्राएं शामिल हैं, पीएचडी की उपाधि पाने वाले 22 छात्रों को भी समारोह में उपाधि दी जाएगी।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक एवं वैज्ञानिक डॉ. वीके सारस्वत होंगे और अध्यक्षता संस्थान के बीओजी चेयरमैन रविकांत करेंगे। ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. पी नागभूषण के अनुसार दीक्षांत समारोह में स्नातक स्तर के 347 छात्रों को डिग्री दी जाऐगी। उपाधि पाने वालों में बीटेक आईटी के 261 छात्रों में से 210 छात्र एवं 51 छात्राएं, बीटेक इलेक्ट्रानिक-कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 86 छात्रों में 71 छात्र एवं 15 छात्राएं शामिल हैं। पीजी स्तर पर एमटेक के 121 छात्रों, एमटेक आईटी के 64 छात्रों, एमटेक ईई के नौ छात्रों, इंटीग्रेटेड एमटेक बीएमई के 34 छात्रों तथा एमबीए के कुल आठ छात्रों को उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
0 बीटेक आईटी
- स्वप्निल सक्सेना -स्वर्ण
- दीक्षांत गुप्ता -रजत
- ओजुस्विनी अग्रवाल -कांस्य
0 बीटेक-इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन
- अपूर्व अग्रवाल -स्वर्ण
- हेतीराज हिमांशु -रजत
- कृति वैश्य-कांस्य
0 एमबीए-आईटी
- आयुषी तिवारी-स्वर्ण
- आकृर्ति गुप्ता-रजत
- आयुष तिवारी-कांस्य
0 एमटेक-बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
- मेहुल अग्रवाल-स्वर्ण
- कर्निका सिंह- रजत
- जूही जायसवाल-कांस्य
0 एमटेक-आईटी
- पूजा श्रीवास्तव-स्वर्ण
- दीक्षा अग्रवाल-रजत
- गायत्री आर-कांस्य
0 एमटेक-ईसीई
- पटेल निकुंज कुमार-स्वर्ण
- दीपिका गौड़-रजत
- प्रितेश कुमार यादव-कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed