फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सितंबर से नवंबर से बीच आएंगे कई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम

सितंबर से नवंबर से बीच आएंगे कई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम

Wed, 30 Aug 2017 08:11 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
सितंबर से नवंबर से बीच आएंगे कई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम
सितंबर से नवंबर के बीच कई परीक्षाओं के परिणाम
विज्ञापन

0 अभ्यर्थियों का खत्म होगा इंतजार, एसएससी ने घोषित की तिथियां
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की आस जल्द पूरी होगी। आयोग ने कई परीक्षाओं का परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है।
एसएससी एसआई/सीपीओ परीक्षा 2016 का अंतिम परिणाम आठ सितंबर को घोषित होगा। इसी तरह एसआई/सीपीओ परीक्षा 2016 (पेपर-1) का परिणाम नौ सितंबर को घोषित होगा। पहले इसके लिए संभावित तिथि आठ सितंबर घोषित की गई थी। इसी तरह जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर एवं हिंदी प्राध्यापक परीक्षा 2017 (पेपर-2) का परिणाम 29 सितंबर को आएगा। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वाइविंग एंड कांट्रैक्ट) परीक्षा 2015 का अंतिम परिणाम 16 अक्तूबर हो घोषित होगा। इस परीक्षा के परिणाम को वर्तमान में अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा 2016 (टियर-2) का परिणाम 25 अक्तूबर को, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2017 (टियर-1) का परिणाम 31 अक्तूबर को तथा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वाइविंग एंड कांट्रैक्ट) परीक्षा 2016 (पेपर-2) का परिणाम 30 नवंबर को घोषित होगा। क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक एसएससी परिणाम घोषित करने की जो तिथि तय की है, प्रयास किया जा रहा है कि उसमें किसी तरह का परिवर्तन न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed