{"_id":"595fb7f24f1c1b43728b4707","slug":"121499445234-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट निर्धारिण का नया फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट निर्धारिण का नया फार्मूला
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन खरीद के औसत मूल्य पर तय होगा सर्किल रेट
0 शासन ने नए फार्मूले के तहत रेट निर्धारण का दिया ओदश, अनियमितता दूर होने के दावे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सर्किल रेट अब नए फार्मूले पर तय होगा। इसके निर्धारण में औसत का फार्मूल लागू किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्रवार जमीन की खरीद-बिक्री मूल्य का औसत निकाला जाएगा। इससे सर्किल रेट निर्धारण में अनियमितता और गड़बड़ी दूर होने के दावे किए जा रहे हैं।
जिले में नया सर्किल रेट अगस्त में प्रस्तावित है। इसके लिए तहसील स्तर पर सर्वे शुरू हो चुका है। सर्किल रेट निर्धारण का मुख्य आधार जमीन का बाजार भाव होता है। यह अफसरों की ओर से कराए गए सर्वे पर निर्भर करता है। इसे लेकर लगातार विवाद होता रहा है। जमीन मूल्य से कहीं अधिक तो कहीं कम सर्किल रेट निर्धारण के आरोप लगते रहे हैं। इन विवादों को देखते हुए इस बार औसत का फार्मूला लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर जमीन की कीमत निर्धारित की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र विशेष में पूरे वर्ष में जमीन की खरीद किन मूल्याें पर हुई इसका औसत निकाला जाएगा। फिर सर्किल रेट निर्धारित किया जाएगा। शासन की ओर से इसी आधार पर सर्किल रेट निर्धारित करने आदेश जिलों को भेज दिया गया है। स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि नए फार्मूला के आधार पर सर्किल रेट निर्धारण का आदेश दिया गया है। इससे सर्किल रेट को लेकर अनियमितता दूर होगी।