{"_id":"6aca3dc31ded0087a1033ee0","slug":"12-sacks-of-tendu-leaves-seized-from-durg-nautanwa-express-three-people-arrested-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस से तेंदूपत्ता की 12 बोरियां बरामद, तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस से तेंदूपत्ता की 12 बोरियां बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 06:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:59 PM IST
सार
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से जीआरपी ने तेंदूपत्ता की 12 बोरियां बरामद की हैं। शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 से पुलिस ने सुनीता (56), राकेश चक्रवर्ती (34) और हमीरगंज निवासी उषा देवी (55) को पकड़ा।
विज्ञापन
तेंदू पत्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से जीआरपी ने तेंदूपत्ता की 12 बोरियां बरामद की हैं। शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 से पुलिस ने सुनीता (56), राकेश चक्रवर्ती (34) और हमीरगंज निवासी उषा देवी (55) को पकड़ा। तेंदूपत्ता के अवैध परिवहन की आशंका पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी जिले के भट्ठा मोहल्ला निवासी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी-छिनैती की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ ही अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी की टीम प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर पहुंची। वहां ट्रेन संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस के जनरल कोच में तलाशी के दौरान तीन लोगों के तेंदूपत्ता के साथ पकड़ लिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि तेंदूपत्ता और पकड़े गए तीनों लोगों वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन