फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 LT grade docoument verification date announced

एलटी ग्रेडः 12 विषयों के सत्यापन की तिथि घोषित

Sun, 17 Nov 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
12 LT grade docoument verification date announced
लोकसेवा आयोग में 22 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच उपस्थित हों अभ्यर्थी
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 12 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए तिथि घोषित कर दी है। विज्ञान, गणित, जीवविज्ञान, कंप्यूटर, अंग्रेजी, कला (महिला, पुरुष) आदि विषयों के परिणाम घोषित करने के बाद अब आयोग की ओर से इनके लिए चयनित शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन की तिथि भी जारी कर दी गई है। सत्यापन 22 नवंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर के बीच होगा। अभ्यर्थी विषय के लिए तय तिथि पर अभिलेखों के साथ आयोग कार्यालय में उपस्थित हों।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि आयोग की वेबसाइट पर सत्यापन के लिए आवेदनपत्र 18 नवंबर से उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी इस आवेदनपत्र को डाउनलोड करके पूर्ण रूप से भरकर अभिलेखों के साथ संलग्न करके दो प्रतियों में अपने सत्यापन की तय तिथि पर आयोग के परीक्षा हाल के प्रथम तल पर 10 से एक बजे और 1.30 से पांच बजे के बीच उपस्थित हों। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया कि अभिलेखों के सत्यापन के समय उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा। आयोग की ओर से सत्यापन के समय हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के अंकपत्र-प्रमाणपत्र की मूल एवं छाया प्रति, स्नातक के प्रत्येक वर्ष की अंक तालिका, बीएड अंकपत्र, प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति, आरक्षण के स्थाई निवास के दावे के प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ उपस्थित हों।
विज्ञापन

एलटी ग्रेड हिंदी, सामाजिक विज्ञान का परिणाम घोषित करने की मांग
प्रयागराज। एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा ने एटी ग्रेड हिंदी और सामाजिक विज्ञान का परिणाम घोषित करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना था कि 29 विषयों में से अधिकांश का परिणाम घोषित करने के बाद हिंदी और सामाजिक विज्ञान का परिणाम घोषित न करना उनके साथ सौतेला व्यवहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed